आगरा

Big Breaking- लोकसभा चुनाव से पहले बसपा और रालोद को बहुत बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा के होटल पीएल पैलेस में बसपा के तीन पूर्व विधायकों और लोकदल के पूर्व विधायक समेत कुछ नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया।

आगराMar 23, 2019 / 03:04 pm

suchita mishra

raj babbar

आगरा। फतेहपुर सीकरी सीट पर वापसी के बाद ही राज बब्बर ने बसपा और रालोद को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी के तीन पूर्व विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही गठबंधन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज बब्बर ने बताया कि बसपा के पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल, पूर्व विधायक बसपा डॉ. धर्मपाल सिंह, और पूर्व विधायक बसपा भगवान सिंह कुशवाह, अकोला ब्लॉक प्रमुख ओंकार सिंह चाहर, पूर्व विधायक अनिल चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा और रालोद के दिग्गज नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। इसे बसपा और रालोद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर राज बब्बर की वापसी से गठबंधन को झटका लगा है, वहीं इसे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए भी कड़ी चुनौती माना जा रहा है।
इस मौके पर बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए डॉ. धर्मपाल ने कहा कि राज बब्बर उनके बड़े भाई की तरह हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय कांशी राम जी जिन्होंने बसपा की स्थापना की थी, उनकी नीतियों से बहन मायावती भटक गई हैं। सच्चा सिपाही वही होता है जो राजा को गलत निर्णय लेने पर बताए कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने जो निर्णय लिया है वो गलत था, जनता ने इसे अस्वीकार किया है। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट पर राज बब्बर की वापसी को लेकर पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज बब्बर के वापस आने पर अब एक तरफा चुनाव हो गया है। किसी से कोई लड़ाई है ही नहीं। उनकी जीत पक्की है।
 

Must Read – जिस सीट पर तीन बार दल बदलकर भी चुनाव नहीं जीत सके राजकुमार चाहर, उसी जगह से भाजपा ने बनाया लोकसभा प्रत्याशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.