scriptUP By Poll Result ‘मिनी छपरौली’ में हार के बाद भी मायावती के लिए बड़ी खुशखबरी, भाजपा का वोट फीसद हुआ इतना कम… | BSP Mayawati vote percentage increased BJP Decreased in Iglas Constitu | Patrika News

UP By Poll Result ‘मिनी छपरौली’ में हार के बाद भी मायावती के लिए बड़ी खुशखबरी, भाजपा का वोट फीसद हुआ इतना कम…

locationआगराPublished: Oct 24, 2019 07:11:39 pm

भाजपा चुनाव तो जीती लेकिन वोट प्रतिशत घटा

अलीगढ़। मिनी छपरौली के नाम से मशहूर इगलास विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया है। यह भाजपा के खुश होने की बात है। साथ ही भाजपा को यह बात बुरी लग सकती है कि उसका वोट प्रतिशत घट गया है। इसके साथ ही मिनी छपरौली मे हार के बाद भी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को बड़ी खुशखबरी मिली है।
ये भी पढ़ें – लड़की देखने के लिए आए थे लड़के वाले, तभी लड़की ने पिता के सामने रख दी ऐसी डिमांड, बुलानी पड़ी पुलिस, जानिये फिर क्या हुआ..

भाजपा का वोट प्रतिशत 3.39 प्रतिशत घटा
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजवीर दिलेर ने इगलास से चुनाव लड़ा था। उन्हें 55.06 प्रतिशत वोट मिले थे। वे हाथरस से सांसद बन गए तो इस्तीफा देना पड़ा। 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोट पड़े। 24 अक्टूबर को मतगणना हुई। उपचुनाव में भाजपा को 51.67 फीसदी वोट मिले हैं। पिछले चुनाव की तुलना में यह 3.39 फीसदी कम है। तमाम प्रयासों के बाद भी भाजपा अपना वोट प्रतिशत कायम नहीं रख सकी। साफ है कि कहीं न कहीं भाजपा के प्रति नाराजगी है।
ये भी पढ़ें – दिवाली से पहले यहां पुलिस ने पकड़े भारी मात्रा में पटाखे, देखें वीडियो

बसपा का वोट प्रतिशत 11.12 फीसदी बढ़ा
इगलास उपचुनाव भले ही बहुजन समाज पार्टी हार गई हो, लेकिन उसके लिए खुशखबरी भी है। बसपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को 22.88 फीसदी वोट मिले थे। 2019 के उपचुनाव में बसपा को 33.96 प्रतिशत वोट मिले हैं। बसपा का 11.12 प्रतिशत वोट बढ़ा है। इसलिए बसपा नेता कुछ देर के लिए खुश हो सकते हैं। 2012 के चुनाव में बसपा को 30.40 प्रतिशत वोट मिले थे। इसका मतलब है कि बसपा के प्रति नाराजगी नहीं है।
2019 उपचुनाव का विस्तृत चुनाव परिणाम
1. राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 75472, प्रतिशत 51.67
2.अभय कुमार (बसपा)—49713, प्रतिशत 33.96
3. उमेश कुमार (कांग्रेस)- 10786, प्रतिशत 7.37
4. मुकेश कुमार (लोकदल)- 4783, प्रतिशत 3.27
5. हरीश कुमार धनगर (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी)– 2762, प्रतिशत 1.89
6. पुष्पेंद्र सिंह (स्वतंत्र जनता पार्टी)– 1086, प्रतिशत 0.74
7. विकास उर्फ विकास कुमार (भारतीय वैचारिक पार्टी) – 503, प्रतिशत 0.34
8. नोटा – 1087
कुल योग – 1,46,192
पोस्टल वोट 260
ये भी पढ़ें – मिनी छपरौली इगलास उपचुनाव में भाजपा की जीत के ये हैं दो बड़े कारण

इगलास चुनाव के पिछले नतीजे

विधानसभा चुनाव 2017
उम्मीदवार पार्टी नतीजे वोट प्रतिशत
राजवीर दिलेर भाजपा जीते 1,28,000 55.06
राजेन्द्र कुमार बसपा द्वितीय 53200 22.88
सुलेखा सिंह रालोद तृतीय 28141 12.01
गुरु बिंदर सिंह कांग्रेस चतुर्थ 20934 09.00
ये भी पढ़ें – हिंडन के बाद अब इस शहर से भी शुरू होगी हवाई सेवा, योगी के मंत्री ने दिलाया भरोसा

विधानसभा चुनाव 2012
उम्मीदवार पार्टी नतीजे वोट प्रतिशत
त्रिलोकीराम दिवाकर रालोद जीते 66146 34.70
राजेन्द्र कुमार बसपा द्वितीय 57953 30.40
कन्हैया लाल सपा तृतीय 33416 17.53
रामसखी भाजपा चतुर्थ 19793 10.38
विधानसभा चुनाव 2007
उम्मीदवार पार्टी नतीजे वोट प्रतिशत
विमलेश सिंह रालोद जीती 53522 40.97
मुकुल उपाध्याय बसपा द्वितीय 46822 35.84
राकेश चौधरी कांग्रेस तृतीय 21274 16.29
दिलीप सिंह सपा चतुर्थ 2967 02.27

विधानसभा चुनाव 2002
उम्मीदवार पार्टी नतीजे वोट प्रतिशत
विजेन्द्र सिंह कांग्रेस जीते 49639 38.05
नरेन्द्र कुमार दीक्षित बसपा द्वितीय 39730 30.45
मलखान सिंह भाजपा तृतीय 37324 28.61
संजय सिंह सपा चतुर्थ 922 00.71

ट्रेंडिंग वीडियो