scriptBreaking विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी घोषित, टूंडला से चित्तौड़ को टिकट | BSP president Mayawati declared UP vidhan sabha upchunav candidate | Patrika News

Breaking विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी घोषित, टूंडला से चित्तौड़ को टिकट

locationआगराPublished: Aug 17, 2019 09:55:23 pm

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशियों की घोषणा
अलीगढ़ की इगलास सीट से बंटी को टिकट, आगरा के रहने वाले हैं चित्तौड़

mayawati

mayawati

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। हर पार्टी तैयारी कर रही है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP president Mayawati) ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। टूंडला विधानसभा सीट (Tundla Constituency) से पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार चित्तौड़ (Sunil kumar chitter) को टिकट दिया गया है। अलीगढ़ जिले में इगलास विधानसभा सीट पर बंटी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनका नाम एक साल से अप्रत्यक्ष रूप से घोषित था। टूंडला सीट को बसपा दो बार जीत चुकी है।
mayawati
कौन हैं सुनील कुमार चित्तौड़

सुनील कुमार चित्तौड़ आगरा के रहने वाले हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती के निकट हैं। उनके साथ बसपा में राजनीति करने वाले अनेक नेता या तो निलंबित कर दिए गए या पार्टी छोड़ गए, लेकिन वे अभी तक डटे हुए हैं। बसपा ने जब रामवीर उपाध्याय को निलंबित किया तो सुनील कुमार चित्तौड़ को बसपा विधानमंडल दल का नेता बनाया गया था।
क्या कहा

पत्रिका से फोन पर बातचीत में श्री चित्तौड़ ने कहा कि चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। टूंडला विधानसभा सीट बहुजन समाज की है। क्षेत्र का बहुसंख्यक समाज भाजपा से पीड़ित है। वह बसपा और बहनजी (सुश्री मायावती) की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
mayawati
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने चुनाव जीता था

वर्ष 2017 में टूंडला विधानसभा सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल ने चुनाव जीता था। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। फिर पार्टी ने उन्हें आगरा से लोकसभा चुनाव लड़ाया। वे चुनीव जीत गए और टूंडला सीट खाली हो गई। इसी कारण इस सीट पर उपुचनाव हो रहा है।
mayawati
2017 का चुनाव परिणाम

प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा, 118584

राकेश बाबू, बसपा, 62514

शिव सिंह, सपा, 54888

गंगा प्रसाद पुष्कर, आरएलडी, 2576

नोटा, 1381

कुल मतदाता 349702
पड़े वोट 243591

एसपी सिंह बघेल 56070 वोट से जीते

चुनाव परिणाम

2017 प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा, 118584

2012 राकेश बाबू, बसपा, 67949

2007 राकेश बाबू, बसपा, 50002
2002 मोहन देव शंकर, सपा, 44703

1996 शिव सिंह चक, भाजपा, 46541

1993 रमेशचंद्र चंचल, सपा, 45465

1991 ओम प्रकाश दिवाकर, जनता दल, 20614

1989 ओम प्रकाश दिवाकर, जनता दल, 44689
1986 अशोक सेहरा, कांग्रेस, 14363

1980, गुलाब सेहरा, काग्रेस आई, 22937

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो