scriptRail Budget 2018: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आगरा को मॉडल स्टेशन का तोहफा | Budget 2018-19 Model Station Gift to Agra | Patrika News

Rail Budget 2018: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आगरा को मॉडल स्टेशन का तोहफा

locationआगराPublished: Feb 02, 2018 11:46:46 am

Union Rail Budget 2018 : केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट 2018-19 में 600 रेलवे स्टेशन आधुनिक होंगे।

आगरा। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट 2018-19 में 600 रेलवे स्टेशन आधुनिक होंगे। आगरा रेल मंडल के दो सबसे बड़े स्टेशन आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित होंगे। मंडल में ए-वन श्रेणी में आगरा कैंट व मथुरा जंक्शन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाओं के अलावा चौड़े एंट्री व एक्जिट गेट, स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म सहित तमाम सुविधाएं बढ़ेंगी।

Rail Budget से आगरा में ये होगा बदलाव
वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा आम बजट में रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ का प्रावधान है। 2017-18 में 1.30 लाख करोड़ का बजट था। Union Budget में स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का दावा किया है। देश के 600 बड़े रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण किया जाएगा। इनमें मंडल के दो स्टेशन शामिल होंगे। मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट। दोनों स्टेशनों को वाईफाई और सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा।
यहां भी मिलेंगी स्वचलित सीढ़ियां
ऐसे स्टेशन जहां प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही है, वहां सभी प्लेटफार्मों को स्वचलित सीढ़ियों से जोड़ा जाएगा। आगरा कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से 2 व 3 को जोड़ने के लिए दो स्वचलित सीढ़ियां चालू हो गई हैं। अब प्लेटफार्म चार व पांच से जोड़ने के लिए नई स्वचलित सीढ़ियां बन रहीं हैं। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। यहां छह प्लेटफार्म और सभी कार्यालय सीसीटीवी कैमरा से लैस होंगे। कैंट पर 54 सीसीटीवी लगे हैं, जबकि मथुरा जक्शन 45 कैमरों से कवर है।
16 फाटक होंगे मानव रहित
रेल मंडल में 324 रेल फाटक हैं। इनमें 16 फाटक मानव रहित नहीं है। बजट 2018-19 में सभी रेल फाटकों को मानव रहित किया जाएगा। बजट में दो साल के अंदर देशभर के 4267 फाटक मानव रहित करने के लिए चिह्नित किए हैं। इसके अलावा आम बजट में छोटी रेल लाइनों को बड़ी रेल लाइनों में बदलने का प्रस्ताव है। आगरा रेल मंडल में करीब 110 कि.मी लंबी धौलपुर-सर मथुरा-तांतपुर ट्रैक नैरोगेज है। इस लाइन को हेरीटेज लाइन घोषित करने की मांग लोकसभा सदस्य एवं राजस्थान सरकार कर रही है। साथ ही इसे ब्रॉड गैज में बदलकर गंगापुर स्टेशन से जोड़ने की योजना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो