scriptताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक को सांड़ ने पटका, बाल बाल बची जान! | bull attack on malaysian tourist came to see taj mahal | Patrika News

ताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक को सांड़ ने पटका, बाल बाल बची जान!

locationआगराPublished: Sep 17, 2019 05:33:45 pm

Submitted by:

suchita mishra

ताजमहल परिसर और इसके आसपास आवारा पशुओं के आतंक की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले कई पर्यटकों को बंदर हमला करके घायल कर चुके हैं।

Demo pic

Demo pic

आगरा। ताजमहल व इसके आसपास बेसहारा पशुओं का आतंक किस कदर बढ़ता जा रहा है, इसका ताजा उदाहरण एक बार फिर से सामने आया है। इस बार आवारा पशु के चलते हादसे की शिकार एक विदेशी महिला हुई है। महिला मलेशिया से ताजमहल देखने आयी थी, तभी एक सांड़ ने उसे पटक दिया। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई।
घटना ताज पूर्वी गेट टिकट विंडो के पास की है। यहां खड़े पर्यटकों के समूह को सोमवार को करीब 3:15 बजे अचानक एक सांड ने दौड़ा दिया। इस दौरान सांड़ की चपेट में मलेशिया की एक लक्ष्मी नामक महिला आ गई। बताया जा रहा है कि सांड़ ने महिला को पटक दिया। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं आयी। लेकिन इस हादसे ने नगर निगम द्वारा ताज के आसपास बनाए गए कैटल कैचर की स्थिति पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। बता दें कि ताजमहल परिसर और इसके आसपास आवारा पशुओं के आतंक की ये कोई पहली घटना नहीं है। ताजमहल के आसपास गाय, सांड़, कुत्ते और बंदर आदि तमाम आवारा पशु आए दिन घूमते रहते हैं। स्मारक के अंदर तो कई बार बंदर पर्यटकों को घायल भी कर चुके हैं। बीते साल जुलाई में ही ऑस्ट्रेलिया से आए एक पर्यटक पर बंदर ने हमला किया था, वहीं दो फ्रेंच पर्यटकों को भी बंदर घायल कर चुके हैं। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा कई बार पत्र भी भेजा जा चुका है, इसके बावजूद नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। इसके कारण आए दिन पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो