scriptBus kidnapping case अपहरणकर्ता प्रदीप गुप्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, साथी फरार | bus kidnapping case kidnapper Pradeep Gupta arrested after encounter | Patrika News

Bus kidnapping case अपहरणकर्ता प्रदीप गुप्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, साथी फरार

locationआगराPublished: Aug 20, 2020 08:38:09 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Bus kidnapping case में आगरा पुलिस ने अपहरणकर्ता प्रदीप गुप्ता काे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह अपने साथी यतेंद्र यादव के साथ भागने की फिराक में था।

agra.jpg

agra

आगरा ( Agra) बस हाइजैक कांड ( Bus kidnapping case ) में आगरा पुलिस काे बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह पुलिस आगरा पुलिस टीम ने आराेपी अपहरणकर्ता और इस पूरी घटना के मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता काे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें

वेस्ट में बरसात का कहर: बिजनाैर में मैक्स बही चालक की माैत, देवबंद में मकान गिरा महिला की माैत

( Agra Bus Hijack latest Update ) आगरा एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार आराेपी प्रदीप गुप्ता अपने साथी यतेंद्र गुप्ता के साथ बाइक से भागने की काेशिश कर रहा था। फतेहाबाद में पुलिस टीम ने इसे घेर लिया। इस दाैरान जब प्रदीप काे राेकने की काेशिश की गई ताे उसने पुलिस पार्टी पर हमला पर कर दिया। पुलिस की टीम की ओर से प्रदीप काे राेकने के लिए इसके पैर में गाेली मारी गई।
यह भी पढ़ें

क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर में पुलिस बदमाशों के बीच धांय-धांय

गाेली लगते ही प्रदीप माैके पर ही गिर गया लेकिन इसका साथी फरार हाे गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम प्रदीप काे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद इसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद प्रदीप से इस मामले में और अधिक पूछताछ की जाएगी और इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अपहरण और डकैती की धाराओं में दर्ज है मुकदमा

फिल्मी अंदाज में 34 सवारियों से भरी बस को हाईजैक किए जाने की इस घटना को लेकर पुलिस ने डकैती और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया था। बस के परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसएसपी बबलू कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद प्रदीप गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई थी।
एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार परिचाल राम विशाल पटेल की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। परिचाल छतरपुर का रहने वाला है। बदमाशाें से इससे 23,600 रुपये लूट लिए थे कहा था कि सवारियाें काे उनका किराया वापस करना है।
जानिए पल-पल का घटनाक्रम
मंगलवार शाम करीब 05:30 बजे बस गुरुग्राम से 34 सवारियां लेकर पन्ना ( मध्य प्रदेश ) के लिए रवाना हाेती है।
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बस काे दक्षिणी बाईपास रायभा टोल के पास बदमाशों ने बस रोकने की काेशिश की।
मंगलवार देर रात करीब 10:45 मिनट पर बदमाशों ने बस को कब्जे में ले लिया चालक-परिचालक को गाड़ी में बैठा लिया
मंगलवार रात 11:30 बजे यात्रियों काे आगरा में ही ग्वालियर रोड से किसी दूसरी बस में बैठा दिया।
बुधवार रात 12:45 बजे ग्वालियर से सवारियों को झांसी तक के लिए एक अन्य बस में बैठाया गया।

बुधवार सुबह करीब 05:00 बजे चालक-परिचालक और हेल्पर को कुबेरपुर के पास छोड़ा दिया गया।
बुधवार सुबह 06:30 बजे चालक अपने साथियों के साथ मलपुरा थाने पहुंचा और पुलिस काे पूरी घटना बताई।

बुधवार सुबह 08:15 बजे एसएसपी बबलू कुमार मलपुरा थाने पहुंचे। मामले की पूरी जानकारी ली।
बुधवार सुबह 10:00 बजे बस के एक यात्री तरुण से फोन पर बात हुई, बताया कि यात्री सुरक्षित हैं छतरपुर पहुंचे हैं।

बुधवार सुबह 11:00 बजे सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान इटावा के रहने वाले प्रदीप के रूप में हुई।
बुधवार दाेपहर 01:00 बजे बस इटावा में लखेरेकलां स्थित राजस्थानी फौजी ढाबे पर खड़ी मिल गई।

अब गुरुवार दिन निकलते ही पुलिस मुठभेड़ हाे गई और पुलिस ने मुख्य आराेपी प्रदीप गुप्ता काे गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो