scriptब्रज की इन दो सीटों पर होगा दोबारा चुनाव, जानिए वजह | By election will on two constituency of UP Braj | Patrika News

ब्रज की इन दो सीटों पर होगा दोबारा चुनाव, जानिए वजह

locationआगराPublished: May 25, 2019 06:26:34 pm

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम बेशक भाजपा के लिए बहुत अच्छे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही ब्रज में भाजपा को एक और लड़ाई लड़ानी होगी।

Vote

ब्रज की इन दो सीटों पर होगा दोबारा चुनाव, जानिए वजह

आगरा। इस बार लोकसभा चुनाव परिणामों से भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम बेशक भाजपा के लिए बहुत अच्छे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही ब्रज में भाजपा को एक और लड़ाई लड़ानी होगी। दो विधायकों के सांसद बनने के बाद इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।
टूंडला और इगलास में होगा चुनाव

इन सीटों में फिरोजाबाद जिले की टूंडला और हाथरस की इगलास विधानसभा सीट है। इन दोनों सीटों के विधायकों को भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा था। टूंडला के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री प्रो. सत्यपाल सिंह बघेल को भाजपा ने आगरा (सुरक्षित) लोकसभा सीट से मौदान मे उतारा। भाजपा का प्रयोग सफल रहा। सत्यपाल सिंह बघेल ने भारी मतों से आगरा में जीत दर्ज की है। अब टूंडला विधानसभा सीट उन्हें छोड़नी होगी। यहां पर दोबारा उपचुनाव होगा।
इसी तरह इगलास विधानसभा सीट से विधायक राजवीर सिंह दिलेर को भाजपा ने हाथरस (सुरक्षित) सीट से मैदान में उतारा। राजवीर दिलेर ने भी हाथरस से जीत दर्ज की है। अब इगलास विधानसभा सीट पर भी पचुनाव होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो