फर्जी कागजों के सहारे देश सेवा करने का सपना संजोने वाले 15 गिरफ्तार
— आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही है सेना की रैली भर्ती।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। झूठ की बुनियाद पर देश की सेवा करने का जज्बा लेकर भर्ती देखने गए युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार करने वाले और फर्जी कागज तैयार कराने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमाम फर्जी जाति, मूल निवास, आधार कार्ड और शैक्षिक अभिलेख बरामद हुए हैं।
भर्ती में लगाने पहुंचे थे सेंध
आगरा में चल रही सेना की भर्ती में सेंध लगाने की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कुल 15 लोग पकड़े गए हैं। इनमें से 10 अभ्यर्थी हैं जिन्होंने फर्जी कागज तैयार कराकर परीक्षा पास कर ली थी और फिर सत्यापन कराने के लिए पहुंच गए थे। उन्हें पुलिस और सेना की इंटेलीजेंस टीम ने पकड़ लिया। बाकी पांच लोग फर्जी कागजात तैयार कराकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराते थे। उनके पास से प्रिंटर, लेपटॉप और तमाम फर्जी कागजात बरामद हुए हैं।
इन तारीखों में जिला वार होनी है भर्ती
तारीख तहसील का नाम जिला
- 17 फरवरी सादाबाद हाथरस
- 18 फरवरी हाथरस हाथरस
- 18 फरवरी जसराना फिरोजाबाद
- 19 फरवरी शिकोहाबाद फिरोजाबाद
- 20 फरवरी फिरोजाबाद फिरोजाबाद
- 20 फरवरी टूंडला फिरोजाबाद
- 21 फरवरी इगलास अलीगढ़
- 22 फरवरी कोल अलीगढ़
- 23 फरवरी खैर अलीगढ
- 24 फरवरी गभाना अलीगढ़
- 25 फरवरी अतरौली अलीगढ़
- 26 फरवरी एत्मादपुर आगरा
- 26 फरवरी गोवर्धन मथुरा
- 27 फरवरी मांट मथुरा
- 28 फरवरी छाता मथुरा
- एक मार्च मथुरा मथुरा
- दो मार्च महावन मथुरा
- तीन मार्च खेरागढ़ आगरा
- तीन मार्च बाह आगरा
- चार मार्च फतेहाबाद आगरा
- पांच मार्च सदर आगरा
- छह मार्च किरावली आगरा
अब पाइए अपने शहर ( Agra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज