बेटे पृथ्वी सिंह के पिता ने दुखी मन से बताया कि बड़ी बेटी शंकुतलता निवासी मुंबई ने टीवी देखकर पृथ्वी की पत्नी की कामिनी को फोन पर घटना के बारे में बताया था। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली तो पैरों के तले जैसे जमीन ही न रही। उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय पृथ्वी मेरे सबसे छोटे बेटे थे। उनसे बड़ी चार बहनें शकुंतला, मीना, गीता और नीता हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी ने रीवा के सैनिक स्कूल में छठी कक्षा में दाखिला लिया था। उसके बाद वहीं पढ़ते हुए पृथ्वी का सिलेक्शन एनडीए में हो गया। 2000 में उन्होंने भारतीय वायुसेना को ज्वाइन किया था। फिलहाल वह विंग कमांडर के पद पर तैनात थे।
यह भी पढ़ें-
Chief of Defense Staff जनरल रावत के आकस्मिक निधन पर बनारस कांग्रेस ने जताया शोक फोन किया तो नंबर बंद आया पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पृथ्वी की शादी 2007 में वृंदावन की रहने वाली कामिनी से हुई थी। उनकी बड़ी बेटी 12 वर्षीय आराध्या और 9 वर्षीय पुत्र अविराज है। पृथ्वी अपने परिवार के साथ वायु सेना परिसर में ही रहते थे। जबकि वह लोग सरन नगर स्थित घर में रहते हैं। पिता ने बताया कि बड़ी बेटी शकुंतला ने जब टीवी देखकर पृथ्वी को फोन किया तो उसक नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद उसने पृथ्वी सिंह की पत्नी कामिनी से संपर्क किया।
प्रतिभाशाली और अनुभवी पायलट थे पृथ्वी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पृथ्वी की पहली तैनाती हैदराबाद में हुई थी। इसके बाद वह गोरखपुर, गुवाहाटी, जामनगर, ऊधमसिंह नगर, अंडमान निकोबार समेत कई एयरफोर्स स्टेशनों पर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि पृथ्वी विशेष ट्रेनिंग के लिए सूडान भी गए थे। वह प्रतिभाशाली और अनुभवी पायलट थे।