scriptBIG BREAKING: केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के काफिले के साथ बड़ा हादसा टला, दो गाड़ियां हुईं दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे | Central Minister Sanjeev Balyan Convoy Accident UP Agra big breaking | Patrika News

BIG BREAKING: केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के काफिले के साथ बड़ा हादसा टला, दो गाड़ियां हुईं दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

locationआगराPublished: Nov 16, 2019 05:50:36 pm

नीलगाय बचाने के चक्कर में काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

bjp1.jpg
आगरा। फतेहपुर सीकरी मार्ग पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के काफिले के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। उनके काफिले के सामने अचानक नीलगाय आ गईं, जिसे बचाने के चक्कर में काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस गाड़ी में केंद्रीय मंत्री सवार थे, वो टकराने से बाल-बाल बच गई।
ये भी पढ़ें – राफेल पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपाइयों का शुरू हुआ विरोध, राहुल गांधी से की ये मांग

वापस आने के दौरान हुआ हादसा
दरअसल केन्द्रीय राज्यमंत्री शनिवार सुबह फतेहपुर सीकरी स्मारक देखने के बाद आगरा लौट रहे थे। उनके काफिले में स्कॉर्ट के अलावा पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की गाड़ी समेत कई कारें चल रही थीं। सीकरी मार्ग पर काफिले के आगे अचानक नीलगाय आ गई। काफिले की एक गाड़ी नीलगाय से टकराई गई। पीछे से एक और गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। हालांकि घटना में किसी के चोट नहीं आई है। फतेहपुर सीकरी के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान सकुशल हैं।
ये भी पढ़ें – ताजमहल का दीदार करने के बाद अभिनेता रजा मुराद ने बताया ताज बनाए जाने का बड़ा कारण, देखें वीडियो

सीकरी में की चादरपोशी
फतेहपुर सीकरी पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने जोधाबाई महल समेत स्मारकों का भ्रमण किया। इसके बाद हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो