आगरा

एक लाख किलोमीटर सड़कों के और भरे जाएंगे गड्ढे: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विजय कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था में काफी सुधार है।

आगराSep 28, 2017 / 09:06 pm

धीरेंद्र यादव

Chief secretary Rajeev kumar

आगरा। ताजनगरी पहुंचे मुख्य सचिव विजय कुमार ने सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस मुख्य सचिव विजय कुमार ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और अधिर लटकी योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने के आश्वासन दिए।

कानून व्यवस्था में हुआ सुधार
मीडिया से मुखिताबिक होते हुए मुख्य सचिव विजय कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था में काफी सुधार है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून व्यवस्था सुधार के लिए लगातार और प्रयास जारी रहें। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जाए।

95 प्रतिशत किसानों का हुआ 10000 से अधिक ऋणमाफ
ऋणमाफी पर हुई उत्तर प्रदेश सरकार की किरकरी को ढकते हुए मुख्य सचिव विजय कुमार ने कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक किसानों का 10000 हजार से अधिकर ऋण माफ हुआ हैष। उन्होंने कहा कि ३५ प्रतिशत किसानों का 62000 प्रति किसान के हिसाब से ऋम माफ हुआ है। साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि धान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसलिए सरकार किसान से सीधे धान खरीदेगी।

ई टेंडरिंग के जरिए भ्रष्टाचार पर रोक
मुख्य सचिव ने कहा कि ई टेंडरिंग के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा रही है। सरकार ने हर विभाग में ई टेंडरिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। ई टेंडरिंग में भी शिकायत आती कि कुछ लोग टेंडर डालने से रोकते हैं तो इसके लिए भी सरकार उपाय करेगी। ई टेंडरिंग में किसी भी तरह की रुकावत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गड्ढामुक्त अभियान फिर होगा शुरू
योगी सरकार ने सड़कों के सभी गड्ढे भरने का वादा किया था लेकिन हालात इसके उलट हैं। इस सवाल पर मुख्य सचिव विजय कुमार ने कहा कि कुछ विभागों पर फंड की कमी के कारण कड्ढा मुक्त अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया। अब गड्ढा मुक्त अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले चरण में १.२१ लाख किलो मीटर सड़कों को गड्ढामुक्ति किया जाएगा।
 

Home / Agra / एक लाख किलोमीटर सड़कों के और भरे जाएंगे गड्ढे: मुख्य सचिव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.