script

सिविल एन्क्लेव शिफ्टिंग के प्रयास में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने लिखा लोकसभा स्पीकर को पत्र

locationआगराPublished: Sep 12, 2019 05:26:18 pm

पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दी गयी रिपोर्ट भी स्पीकर को भेजी गयी है।

सिविल एन्क्लेव शिफ्टिंग के प्रयास में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने लिखा लोकसभा स्पीकर को पत्र

सिविल एन्क्लेव शिफ्टिंग के प्रयास में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने लिखा लोकसभा स्पीकर को पत्र

आगरा। अगस्त के प्रथम सप्ताह में लोकसभा में चर्चा के दौरान, आगरा के सांसद ने आगरा की हवाई कनेक्टिविटी और सिविल एन्क्लेव पर अधूरी सूचना दी गयी थी। उस समय सदन में सिविल एविएशन मंत्री के साथ पर्यावरण मंत्री भी मौजूद थे। फिर भी अधूरी सूचना को सही नहीं किया गया। इस संबंध में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख कर सारे प्रकरण से अवगत कराते हुए, गहन जांच का अनुरोध किया है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दी गयी रिपोर्ट भी स्पीकर को भेजी गयी है।
ये दी गई जानकारी
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को हाल ही में हुए सत्र में एतिहासिक चर्चा और फैसलों पर बधाई दी और अधूरी जानकारी देने की तह तक जाने का अनुरोध किया। यह जांच आगे के लिए मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि संसद में दी गयी जानकारी पर ही महतवपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा के सिविल एन्क्लेव शिफ्टिंग पर अभी तक गलत जानकारी के कारण नुकसान होता रहा है।
मामले को उलझा रहे नेता
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह ने कहा के यह बड़ी विडंबना है कि सारे अप्रूवल होने के बाद भी सिविल एन्क्लेव वायु सेना परिसर से बाहर स्थानांतरित नहीं हो रहा है।जन प्रतिनिधि अपने अहम के चलते अधूरी जानकारी से आगरा का अहित कर रहें हैं। सुचारू एयरपोर्ट आगरा के आर्थिक विकास से जुड़ा हुआ है। जनप्रतिनिधि मुद्दे को सुलझाने की जगह उलझा रहें हैं।
इनको भी भेजी गई प्रति
लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र की प्रतिलिपि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी भेजी गयी है। आगरा में भाजपा का पूर्ण प्रतिनिध्व है, फिर भी जनप्रतिनिधि सही जानकारी संसद में नहीं प्रस्तुत कर रहें हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो