आगरा

अखिलेश का सपना आगरा में भी जल्द होगा साकार

अखिलेश सरकार में हुआ था सिविल एंक्लेव टर्मिनल के लिए काम शुरू।

आगराSep 14, 2017 / 10:08 am

धीरेंद्र यादव

Civil terminal

आगरा। पूर्व मुख्यमंत्रअखिलेश यादव का सपना आगरा का सिविल टर्मिनल जल्द पूरा होने जा रहा है। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है। सिविल टर्मिनल के लिए आधा बजट अखिलेश सरकार में जारी हुआ था। अक्टूबर में इसके शिलान्यास की संभावना है।

ये है प्रगति रिपोर्ट
धनौली बल्हैरा क्षेत्र में कुछ किसानों के प्लाट और बाउन्ड्रीवॉल जमीन के बैनामे में रोड़ा बने हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जल्द से जल्द शेष जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा, हालांकि तहसील प्रशासन के दिलचस्पी न लेने से बैनामे की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। सिविल टर्मिनल के लिए 23.3181 अेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। शुरुआती समय में सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट के लिए 1.53 अरब का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसमें से शासन ने 24.40 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया था। फिर प्रशासन ने 64.94 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी, जो शासन द्वारा मुहैया करा दी गई है।
एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा सिविल एन्क्लेव
सिविल एन्क्लेव टर्मिनल एयरपोर्ट का छोटा सा रूप होता है। यह नागरिक उड़ानों और नागरिक उड्डयन सेवाओं के लिए सशस्त्र बलों से सम्बधिक हवाई अड्डे पर अलग से आवंटित क्षेत्र होता है। इस पर एयरपोर्ट जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होती है। यहां से सिविल उड़ानें संचालित होती हैं। आगरा में पहले से ही इंटरनेशनल सुविधाएं मौजूद हैं। मौजूदा समय में सिविल एयरपोर्ट पर दो रनवे हैं, इनमें एक 10 हजार फीट का दूसरा 6 हजार फीट का है। इसके अलावा टर्मिनल पर फ्लाइट लैडिंग, टेक आॅफ, थ्री सिक्सटी के लिए पर्याप्त स्पेस है।

ये कहते हैं अधिकारी
आगरा विकास प्राधिकरण के भूमि अध्याप्ति अधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि सिविल टर्मिनल के लिए बैनामों की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक 16.3711 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। 20 से 21 अक्टूकबर तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि 215 किसानों के बैनामे होने हैं, जिनमें से 162 किसानों के बैनामे अभी तक हो चुके हैं।

Home / Agra / अखिलेश का सपना आगरा में भी जल्द होगा साकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.