UP News: जामा मस्जिद की सीढ़ियों में श्री कृष्ण की मूर्ति दबे होने का दावा, वक्फ बोर्ड ने दिया प्रार्थना पत्र
आगराPublished: Oct 12, 2023 09:43:52 pm
UP News: आगरा जिला जज की अदालत में दायर वाद में जामा मस्जिद का एएसआई सर्वे कराने की मांग की सुनवाई अब इस तारीख को होगी। जानें क्या है पूरा मामला।


प्रतिकात्मक तस्वीर
UP News: मथुरा की जिला अदालत के बाद अब आगरा की अदालत में भी जामा मस्जिद के सीढ़ियों के नीचे भगवान कृष्ण के विग्रह दबे होने का मामला चल रहा है। आगरा जिला जज की अदालत में दायर वाद में जामा मस्जिद का एएसआई सर्वे कराने की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई गुरुवार की दोपहर में हुई। यह वाद मथुरा के देवकीनंदन ठाकुर ने सिविल जज की अदालत में दायर किया था।