scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधी समाज के लिए की सबसे बड़ी घोषणा | CM Yogi Adityanath announced the biggest announcement for Lodhi societ | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधी समाज के लिए की सबसे बड़ी घोषणा

locationआगराPublished: Sep 05, 2018 05:11:52 pm

भारतीय जनता पार्टी के लोधी समाज के सामाजिक प्रतिनिधि बैठक का आयोजन विश्वेसरैया हॉल लखनऊ में सम्पन्न हुआ।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के लोधी समाज के सामाजिक प्रतिनिधि बैठक का आयोजन विश्वेसरैया हॉल लखनऊ में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोधी समाज के मांग के अनुरूप बड़ी घोषणा की, तो लोधी समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।
ये रहे मौजूद
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्रनाथ पाण्डे, मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजू भैया, फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत, अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के साथ लोधी समाज के विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा रहे।
ये की मांग
इस मौक़े पर लोधी समाज के प्रतिनिधीयों ने भाजपा से मांग की कि जब लोधी समाज अपना शत प्रतिशत वोट भाजपा को देता है तो उसको सम्मान भी उसी अनुरूप में मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अमीनाबाद पार्क जहां शहीद गुलाब सिंह लोधी शहीद हुए थे, उस पार्क का नाम शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर रखा जाये। प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा जाए। साथ ही नवनिर्मित राजकीय चिकित्सालयों का नाम महारानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा जाए।
ये की बड़ी घोषणा
प्रतिनिधि बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में बन रहे राजकीय चिकित्सालय का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर करने रखने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने समाज के प्रतिनिधीयों को आश्वस्त किया कि भाजपा लोधी समाज के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी। भाजपा के लिए लोधी समाज का सम्मान सर्वोपरि है। साथ ही इस मौक़े पर डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्य ने लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़क योजनाओं का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखने की घोषणा की।
सौंपा मांग पत्र
आगरा से महानगर उपाध्यक्ष भाजपा बबलू लोधी व युवा मोर्चा भाजपा के ज़िला संयोजक डॉ. सुनील राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों लोग कार्यक्रम में सम्मलित होने लखनऊ पहुंचे। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के ज़िलाअध्यक्ष अभिषेक लोधी ने लोधी समाज आगरा की तरफ़ मांग पत्र सौंप कर मांग की कि अवंतीबाई चौराहा शस्त्रिपुरम पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाई जाए।
ये रहे मौजूद
आगरा से गुलाब सिंह लोधी, डॉक्टर सुनील राजपूत,वीरेन्द्र राजपूत, भूरी सिंह राजपूत, राकेश लोधी, मनीष राजपूत, संतोष लोधी, मोहन सिंह लोधी पार्षद, महाराज सिंह राजपूत, डीसी लोधी, गोरधन सिंह लोधी, अनेक सिंह वर्मा, रामस्वरूप लोधी, बंटू लोधी, प्रकाश राजपूत, धर्मवीर लोधी, आदि प्रमुख रूप से पहुँचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो