आगरा

BIG NEWS: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर योगी के मंत्री ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, देखें वीडियो

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा में आए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया।

आगराNov 17, 2018 / 02:50 pm

धीरेंद्र यादव

Mahendra Singh big statement on Ram Mandir

आगरा। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा में आए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनने जा रहा है।
मंदिर निर्माण पर दिया ये बयान
वहीं अयोध्या के मामले में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों बाद अयोध्या अपने मूल रूप में आई है। वर्षों बाद पुष्पक विमान से भगवान राम अयोध्या में उतरे हैं। मंत्री ने कहा कि ये भगवान श्रीराम के भक्तों की बड़ी अस्था है, प्रभु श्रीराम से अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर जरूर बनेगा। अभी तारीख नहीं बता सकता, लेकिन जल्द ही वो समय आएगा। वहीं उन्होंने बाबरी मस्जिद के मुद्दई अंसारी के बयान पर कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और कानून राज के साथ काम रही है।

Home / Agra / BIG NEWS: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर योगी के मंत्री ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.