जयपुर

हिंगोनिया पर जारी है सियासत, कांग्रेस बोली- ‘हे ईश्वर सरकार को सद्बुद्धि दे’

कांग्रेस का आरोप है कि इतना होने के बाद भी प्रदेश की सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम नहीं उठा रही है। सरकार अनदेखी से क्षुब्ध कांग्रेस ने रविवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।

जयपुरAug 07, 2016 / 08:39 pm

Ajay Sharma

Congress has charged the state government indifferent

जयपुर. हिंगोनिया गोशाला में 500 गायों की मौत होने के बाद भी उनके मरने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि इतना होने के बाद भी प्रदेश की सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम नहीं उठा रही है। सरकार उदासीन है। सरकार अनदेखी से क्षुब्ध कांग्रेस ने रविवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।
हे ईश्वर! सरकार को दे सद्बुद्धि

प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा के नेतृत्व में त्रिवेणी नगर चौराहे पर हुए यज्ञ में भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की गई। बाद में शर्मा ने कहा कि भाजपा राज मे गायें मर रही है और सरकार के जिम्मेदार लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाकर अपने कत्र्तव्य से पल्ला झाड़ रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगरीय विकास मंत्री व गोपालन मंत्री गायों की मौत पर जिम्मेदारी लेने के स्थान पर एक-दूसरे पर टिप्पणी कर सरकार की उदासीनता पर मोहर लगा रहे है।
लीपापोती के बजाए जिम्मेदारी तय करे सरकार

सरकार ने सिर्फ दो लोगों को सस्पेंड कर हजारों गायों की मौतों पर पर्दा डालने का काम किया है, जबकि हिंगोनिया गोशाला में बरती गई अनियमितता के लिए निगम महापौर के साथ ही अन्य सरकारी नुमाइंदों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। मौतों के कारणों की जांच उच्च स्तरीय समिति बनाकर करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गाय से सियासी फायदा तो ले लिया लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद उसे बदहाली में मरने के लिए छोड़ दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.