scriptकांग्रेस को तगड़ा झटका देकर छोड़ी पार्टी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता | congress old leader vinay agrawal quit party in up nikay chunav | Patrika News

कांग्रेस को तगड़ा झटका देकर छोड़ी पार्टी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

locationआगराPublished: Nov 13, 2017 04:18:35 pm

नगर निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर छिड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुराने कांग्रेसी विनय अग्रवाल ने तगड़ा झटका दिया है।

bjp

bjp agra

आगरा। नगर निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर छिड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच पार्टी को वैश्य समाज के बड़े नेता और पुराने कांग्रेसी विनय अग्रवाल ने तगड़ा झटका दिया है। सोमवार को आगरा में आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के सामने उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव में इसे उलटफेर माना जा रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा में बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
सूरसदन में बूथ सम्मेलन
सूरसदन में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन कार्यक्रम सोमवार को हुआ। यहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी में मेयर प्रत्याशी को लेकर लंबी खींचतान चली थी। तीन नामों पर छिड़ी बहस के बीच आगरा में पूर्व डिप्टी मेयर और प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन को पार्टी ने मेयर प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद अंदरूनी रार की खबरें हाईकमान तक पहुंची थीं। पार्टी हाईकमान ने इस रार को थामने के लिए पार्टी नेताओं को कमान सौंपी। आगरा पहुंचे महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें
शिक्षामित्रों के लिए कम नहीं हो रहीं मुसीबतें, टीईटी के नंबरों से फंसे जाएगा पेंच


कांग्रेस में मचा था घमासान
टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त घमासान मचा था। जिसके चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आगरा के शहर अध्यक्ष का कद कम कर दिया। यहां कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्ति की गई। आरोप लगे थे कि कांग्रेस पार्टी ने राजबब्बर के करीबियों के टिकट काट दिए और मनमर्जी से टिकट दिए। वहीं मेयर प्रत्याशी के नाम पर भी गुटबाजी सामने दिखाई दी थी। इसके बीच पुराने कांग्रेसी विनय अग्रवाल ने पार्टी छोड़कर निकाय चुनाव के बीच में पार्टी को झटका दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो