scriptभाजपा की रैली से पहले कांग्रेस के युवा नेता को किया नजरबंद | Congress Youth leader nadeem noor house arrest before BJP rally | Patrika News

भाजपा की रैली से पहले कांग्रेस के युवा नेता को किया नजरबंद

locationआगराPublished: Jan 23, 2020 01:03:45 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
रैली के दौरान विरोध में काले झंडे दिखाने और काले गुब्बारे उड़ाने का किया था ऐलान।

Demo pic

Demo pic

आगरा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज 23 जनवरी, 2020 को आगरा में भारतीय जनता पार्टी की रैली है। कोठी मीना बाजार मैदान में रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने रैली में काले झंडे दिखाने और काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध करने का ऐलान किया है। इसके बाद ऐलान करने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने गुरुवार को उनके घर में ही नजर बंद कर दिया है।
दरअसल बुधवार को जगदीशपुरा स्थित मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान समिति के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली इस रैली के विरोध का ऐलान किया था। उनका कहना था कि शहर में धारा 144 लागू है। ऐसे में जिला प्रशासन भाजपा को रैली की अनुमति कैसे दे सकता है। इस दौरान मीडिया प्रभारी नदीम नूर ने कहा कि सीएए देश के बुनियादी ढांचे के खिलाफ है। इसलिए गुरुवार को रैली के दौरान समिति के लोग काले झंडे और गुब्बारे उड़ाकर इसका विरोध करेंगे। इस ऐलान के बाद एहतियात बरतते हुए पुलिस सुबह से ही कांग्रेस के युवा नेता नदीम नूर के घर पहुंच गई और उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो