scriptयूपी में बखौफ बदमाश: हाईवे पर तमंचे के बल पर दंपति से लूट, बदमाशों के खौफ से इस कदर फूटा दर्द | Couple looted by criminals on fatehpur sikri highway | Patrika News

यूपी में बखौफ बदमाश: हाईवे पर तमंचे के बल पर दंपति से लूट, बदमाशों के खौफ से इस कदर फूटा दर्द

locationआगराPublished: Feb 05, 2018 08:37:00 am

पति के साथ 10 मिनट तक मारपीट करने के बाद नगदी और जेवरात लूट लिए।

Couple looted by criminals

Couple looted by criminals

आगरा। निर्माणाधीन लैदर पार्क के गेट के सामने रविवार रात को हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने दंपति के साथ 10 मिनट तक मारपीट करने के बाद नगदी और जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश आगरा की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस आ गई। हाईवे पर दंपति के साथ लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित का आरोप है कि 100 नम्बर पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
ये है मामला
कस्बा किरावली निवासी दीपक पुत्र राजवीर की पत्नी पार्वती गर्भवती है। वह अपनी पत्नी को रविवार शाम को हाॅस्पीटल में भर्ती कराने के लिए ले गया था, जहां पर डॉक्टर ने उसे दो तीन दिन के बाद आने के लिए बोला। इसके बाद वह रविवार रात आठ बजे बाइक से पत्नी के साथ आगरा से किरावली आ रहा था। तभी रास्ते में आगरा जयपुर हाइवे महुअर पुल पर स्थित निर्माणाधीन लैदर पार्क के गेट के सामने पीछे से आए हथियारों से लैस नकाब पोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक रोकते ही बदमाशों ने दीपक के पर तमंचे तान दिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने हाइवे पर ही दंपति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने दोनो के साथ 10 मिनट तक मारपीट की।
नहीं उठा फोन
इसके बाद वे दंपति से लूट कर आगरा की तरफ भाग गए। पीड़ित ने बदमाशों की पेसन प्रो बाइक का नम्बर नोट कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने 100 नम्बर पर कई बार कोल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी देर के बाद 100 नम्बर पर फोन उठा। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हाइवे पर दंपति से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पीआरवी 44 तथा मिढ़ाकुर चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण तथा राहगीरों को भी भीड़ जुट गई।
लूट ले गए नकदी और जेवरात
पीड़ित दीपक ने चौकी इंचार्ज मिढाकुर अवधेश पुरोहित को बताया है कि बदमाश उसके पास से 15000 हजार रुपए नगद, पत्नी के गले से एक सोने की चैन, एक पैंडण्ल और एक मंगलसूत्र ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बदमाश पैशन प्रो बाइक से आए थे। उनकी बाइक का नम्बर यू पी 85 ऐ जेड 2527 है। चौकी इंचार्ज अवधेश पुरोहित ने बताया है कि पीड़ित दीपक ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो