scriptखेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर मवेशियों के झुंड ने बोला हमला, दो किसान गंभीर रूप से घायल | cow and bull group attacked on Farmers in farm, 2 seriously injured | Patrika News

खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर मवेशियों के झुंड ने बोला हमला, दो किसान गंभीर रूप से घायल

locationआगराPublished: Jan 18, 2020 05:01:45 pm

Submitted by:

suchita mishra

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े और मवेशियों को भगाया।

Demo pic

Demo pic

आगरा। आगरा में जगनेर क्षेत्र के ब्लॉक गांव बीरभान में आवारा मवेशियों के झुंड ने किसानों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान जान बचाकर भागे किसान घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े और मवेशियों को भगाया। घटना की जानकारी देते हुए गांव के एक शख्स ने बताया कि उनके क्षेत्र में वन गायों की बहुत बड़ी समस्या है। गायों से अपनी फसल को बचाने के लिए किसान रात दिन खेतों की रखवाली करते हैं। रोजाना की तरह आज सुबह भी किसान खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच गायों का एक झुंड दौड़ता हुआ आया। झुंड में एक सांड भी था। सांड ने किसानों पर हमला कर दिया। हमले से किसान चन्द्रकेश ओर वीरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आगरा के लिए रेफर किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो