scriptAgra Breaking: दिनदहाड़े लाखों की लूट, महिला की हत्या का प्रयास, लोगों ने पीछा किया तो बक्से में छिप गया | Crime in Agra Badmash Looted in daylight latest news | Patrika News

Agra Breaking: दिनदहाड़े लाखों की लूट, महिला की हत्या का प्रयास, लोगों ने पीछा किया तो बक्से में छिप गया

locationआगराPublished: Jul 18, 2019 06:12:25 pm

-थाना सदर के ग्राम उखर्रा में घर के ताले तोड़े-अचानक आई गृहस्वामिनी का गला दबा दिया-दो बदमाश भागे, एक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा

Loot in Nagaur

Loot in Nagaur

आगरा। थाना सदर के अंतर्गत ग्राम उखर्रा में बदमाशों ने एक घर में दिनदहाड़े धावा बोल दिया। घुर में घुसकर लूटपाट कर ली। महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। दो बदमाश तो भाग गए, लेकिन एक को रंगेहाथ पकड़ लिया। वह बक्से में छिप गया था।
ये भी पढ़ें – VIDEO: अस्पतालों का बाजार, यहां ठेके पर होता है इलाज, लील चुका है कई जिंदगी

यह है घटना
घटना गुरुवार अपराह्न ढाई बजे के आसपास की है। उखर्रा निवासी भगवान सिंह राजपुर चुंगी पर मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं। वे दुकान पर थे। उनकी पत्नी नैनसुखी अपनी दो जुड़वां बेटियों चारु और चेष्टा (उम्र नौ साल) को स्कूल से लेने गई थीं। वे स्कूल से लौटकर घर पर आईं तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं। अंदर बदमाशों को देखकर उनके मुंह से चीख निकल गई। इस पर बदमाश ने उनका गला दबा दिया। यह देख चारू और चेष्टा ने शोर मचा दिया। वे रोने लगीं। रुदन सुनकर पड़ोसी कप्तान सिंह, मुखिया, भतीजा खूबचंद खूबी आदि आ गए। उन्होंने बदमाश को ललकारा। यह देख दो बदमाश वहां से फरार हो गए। जिस बदमाश ने महिला का गला दबा रखा था, वह भी भागा। चार घर छोड़कर पड़ोसी के घर में कूद गया। उसके पीछे-पीछे लोग थे। बदमाश ने बड़ी चालाकी की। उसने खुद को बड़े बक्से में बंद कर लिया। बदमाश दिखाई नहीं दिया तो छानबीन की। जब लोगों ने बक्सा खोला तो उसमें बदमाश था। उसकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें – पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा करते रहे महिला के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर…

तीसरे बदमाश का नाम नहीं बता रहा
उधर, चारू ने अपने पिता भगवान सिंह को फोन कर दिया कि घर में ***** घुस आए हैं। उस समय दुकान पर छह लोग थे। वे सभी भगवान सिंह के साथ उखर्रा की ओर दौड़े। भगवान सिंह मौके पर पहुंचे तो पाया कि लोगों ने बदमाश को पकड़ रखा था। बदमाश ने अपना नाम बंटी निवासी टेढ़ी बगिया बताया। दूसरे बदमाश का नाम बॉबी निवासी बोदला बताया। तीसरे बदमाश का नाम वह नहीं बता रहा है।
ये भी पढ़ें – डॉक्टर की कमाई से छह माह में लखपति बन गई नौकरानी, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

दो लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए
भगवान सिंह ने बताया कि घर में दो लाख रुपये नकद रखे थे। एक पार्टी को भुगतान करना था। बदमाश सोने के छह-सात तोले का अभूषण, आधा किलोग्राम चांदी, बच्चों की गुल्लक आदि ले गए हैं। रंगेहाथ पकड़े गए बदमाश ने एलआईडी टीवी खोल ली थी। वह ले जाने वाला ही था कि मेरी पत्नी पहुंच गई। बदमाश को थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो