scriptआगरा में मगरमच्छ की दहशत,गांव में रातभर घूमता है और ये करता है.. | Crocodile terror in Pinahat Agra village latest hindu news | Patrika News

आगरा में मगरमच्छ की दहशत,गांव में रातभर घूमता है और ये करता है..

locationआगराPublished: Mar 15, 2018 05:22:24 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पिनाहट के गांव अमरसिंह पुरा में इन दिनों दहशत का माहौल है। वन विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है।

crime news : wired News

Crocodile

आगरा। वह जल में रहता है, लेकिन रात में निकलता है। पूरे गांव का चक्कर लगाता है। दरवाजे पर दस्तक देता है। अगर दरवाजा खोला तो मौत तय है। ग्रामीण परेशान हैं। वन्य जीव विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रात में निकलने वाला जीव कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि मगरमच्छ है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
अमरसिंह पुरा गांव में भय

पिनाहट के गांव अमरसिंह पुरा के तालाब में एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार फीट लम्बा मगरमच्छ अब रात के समय तालाब से बाहर निकल आता है। घरों के दरवाजों तक घूमता है। दरवाजे पर दस्तक देता है। अगर किसी ने दरवाजा खोल दिया तो जिन्दा निगल जाएगा। ग्रामीणों को भय है कि रात के समय घरों के बाहर बंधे उनके पशुओं को नुकसान न पहुंचा दे। लोगों ने बताया यह मगरमच्छ करीब तीन माह से लगातार इस तालाब में रह रहा है। इसकी कई बार वन विभाग को सूचना दी जा चुकी है, किन्तु आज तक वन विभाग का कोई कर्मचारी इसे देखने तक नहीं आया। लोगों ने मांग की है कि मगरमच्छ को जल्दी पकड़कर चम्बल में छोड़ा जाए।
उप चुनाव में जीत से सपा-बसपा गद्गद्

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत मिलने पर समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता गद्गद् हैं। उन्होंने जीत का जश्न मनाया। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देने का संकल्प भी लिया। इन दोनों सीटों के जीतने से सपाई भारी प्रसन्न दिखे। कस्बा स्थिति सपा कार्यालय पर जीत का जश्न चलता रहा। इस मौके पर अंशू रानी निषाद, हरिशंकर शर्मा, सदाराम वर्मा, सनी तोमर, सोनू तोमर, बबलू तोमर, अजय यादव, वीरी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो