आगरा

दरोगा की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामियां से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगीं दो गोली

— आगरा पुलिस ने जैतपुर क्षेत्र में आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग।

आगराMar 28, 2021 / 11:37 am

arun rawat

मुठभेड़ में घायल आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में दरोगा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
यह भी पढ़ें—

यमुना स्नान को लेकर आरएसएस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

गोली मारकर की थी हत्या
खंदौली आगरा के नहर्रा गांव में बुधवार शाम को दो भाइयों के बीच विवाद सुलझाने गए दारोगा प्रशांत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विश्वनाथ चौहान के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार शाम को पुलिस की आरोपी से जैतपुर के पुल पर मुठभेड़ हो गई। यमुना के कमतरी पुल पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में विश्वनाथ के दोनों पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। उसके पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। टीम का नेतृत्व कर रहे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अभी आरोपित अस्पताल में भर्ती है। आरोपित पर पचास हजार रुपये का इनाम घाेषित किया गया था। मुठभेड़ में जैतपुर, बाह और खंदौली थाने का पुलिस फोर्स था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.