scriptबंद बोरे को देख चक्कर में पड़ गये लोग, खोलकर देखा तो उड़ गए होश | Dead body found in sack | Patrika News

बंद बोरे को देख चक्कर में पड़ गये लोग, खोलकर देखा तो उड़ गए होश

locationआगराPublished: Oct 14, 2019 08:30:48 pm

जब बोरा खोला गया, तो उसमें अधेड़ का शव मिला।

आगरा। कस्बा मलपुरा के दक्षिणी बाईपास पर स्थित शहीद मोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास बाजरे के खेत में सोमवार शाम को प्लास्टिक के बोरा देख लोग चक्कर में पड़ गए। आखिर इस बोरे में है क्या। बोरे में से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब बोरा खोला गया, तो उसमें अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है घटना
थाना मलपुरा के गांव सिरोली निवासी ग्याप्रसाद किसान है। दक्षिणी बाईपास पर स्थित मोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास उनका खेत है। जिसमे उन्होने बाजरे की फसल की है। सोमवार सुबह उन्होने अपनी बाजरे की फसल को कटवाया था। शाम 6 बजे वह फिर से खेत पर गए। वहां पर उन्हे खेत में पडे प्लास्टिक के बोरे में से तेज दुर्गन्ध आई। इस पर उन्होने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी।
घटनास्थल पर पहुचे पुलिस अधिकारी
सूचना मिलते ही मौके पर सी ओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ पहुच गई। पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे को खोलकर देखा। जिससे पुलिस के होश उड गए। बोरे में एक अधेड व्यक्ति का शव बंद था। खेत में शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगो की भीड लग गई। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया है कि रोड पर किसी चीज को खेत की ओर खीचने के निशाना बने हुए है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या कर शव को खेत में फेका गया है।
ये बोले पुलिस अधिकारी
सी ओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया है कि म्रतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शव कई दिन पुराना है। जिसके कारण शव में कीडे पड गए है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनपुट: देवेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो