scriptएसएन मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट मिला वृद्ध का शव, पांच दिन पहले आया था इलाज के लिए | Dead Body Found In SN Medical Collage Basement | Patrika News

एसएन मेडिकल कॉलेज के बेसमेंट मिला वृद्ध का शव, पांच दिन पहले आया था इलाज के लिए

locationआगराPublished: Feb 12, 2020 07:47:06 pm

देव चंद्र के परिजन बेसमेंट में पहुंचे तो अंतिम कमरे में देव चंद का शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में वृद्ध का शव मिलने हड़कंप मच गया। वृद्ध का शव पांच दिन से एसएन की सात मंजिला इमारत के बेसमेंट के एक कमरे में सड़ रहा था। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव के पास से मास्‍क और कुछ जली हुई रूई मिली है। शव से थोड़ी दूरी पर उनकी छड़ी भी पड़ी हुई थी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें– ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, उपचार के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक टीबी से पीडि़त 72 वर्षीय देव चंद झा अपनी बहू और दो परिचितों के साथ चेकअप के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आए थे। देव चंद मूलत: बिहार के रहने वाले थे। आगरा के पीपल मंडी क्षेत्र स्थित श्री सिद्धेश्‍वर महादेव मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। परिवार सहित वे यमुना पार क्षेत्र के प्रकाश नगर में रहते थे। एसएन मेडिकल में टीबी का इलाज चल रहा था। सात फरवरी को वो अपनी बहू और दो परिचितों के साथ चेकअप के लिए आए थे। चिकित्‍सक ने उन्‍हें अन्‍य जांच के लिए सात मंजिला बिल्डिंग में भेज दिया। उनके स्वजन दूसरी मंजिल पर उन्‍हें बैठाकर जांच के लिए पर्चा जमा करने चले गए। लौट कर आए तो देव चंद नहीं मिले।
यह भी पढ़ें- गृह कलह के चलते महिला ने यमुना में लगाई छलांग

परिजन उनकी तलाश करते रहे। काफी तलाशने के बाद जब देव चंद नहीं मिले तो आठ फरवरी को थाना एमएम गेट पर गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार को देव चंद के परिजन एसएन मेडिकल में लगे सीसीटीवी की जानकारी करने पहुंचे। लेकिन सिर्फ एक ही सीसीटीवी लगे होने के कारण ज्‍यादा जानकारी नहीं मिली लेकिन सात मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट की जानकारी हुई। देव चंद्र के परिजन बेसमेंट में पहुंचे तो अंतिम कमरे में देव चंद का शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो