scriptहत्या कर शव प्राचीन कुएं में फेंका | Dead Body Found in Well fatehpur Sikari | Patrika News

हत्या कर शव प्राचीन कुएं में फेंका

locationआगराPublished: Jun 01, 2018 10:26:50 pm

शव निकालने में पुलिस को पूरा दिन लग गया, रमेश वाल्मीकि ने दिखाया साहस।

Murder

हत्या कर शव प्राचीन कुएं में फेंका

आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बा के इन्दारा घाटी के समीप स्थित प्राचीन बन्द पड़े कुएं से कई दिन पुराना युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या करके शव कुएं में फेंका गया है। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है। उम्र लगभग 30-35 वर्ष प्रतीत होती है।
सिर्फ नीले रंग की जीन्स
शुक्रवार को इन्दारा घाटी क्षेत्र के प्राचीन बन्द पड़े कुएं में शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह राघव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं के चारों और कंटीली झाडियां होने और 60-70 फीट गहरे होने के चलते शव को निकालने में फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। कुएं में सीढ़ियां लगाकर एक साहसी युवक रमेश वाल्मीकि निवासी जहानपुर ने शव को बाहर निकाला। इस प्रक्रिया में पूरा दिन बीत गया। क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है। उम्र लगभग 30-35 वर्ष प्रतीत होती है। शव पर नीले रंग की जींस है।

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने लगाई आग
फतेहपुर सीकरी के ग्राम जौताना में पति पत्नी के आपसी झगड़े में पत्नी ने आग लगा ली। जिससे जलकर झुलस गई। ग्राम जौताना में दिलीप सिंह एवं उसकी पत्नी शारदा में आपस में झगड़ा हो गया। इसी को लेकर शारदा ने आग लगा ली। परिवारीजनों ने आग बुझाकर उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है।
किशोर लापता, परिजन परेशान
फतेहपुर सीकरी कस्बे के मोहल्ला कान्दऊवार से एक सप्ताह पूर्व गायब हुए सातवीं के छात्र का कोई सुराग न मिलने पर परिजन परेशान हैं। बता दें कि विगत 25 मई को कस्बा के मोहल्ला कान्दऊवार से बाली का 14 वर्षीय पुत्र नेत्रपाल यकायक गायब हो गया। परिजनों द्वारा सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में खोजबीन की गई। कोई सुराग न मिलने पर शुक्रवार को थाना पुलिस को सूचना दी गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो