आगरा

दिन रात मेहनम मजदूरी करके कर रहा था जीवन व्यतीत, लेकिन इस रात वो हुआ जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था…, हैरान करने वाली घटना

फसल काटने के लिए निकला था घर से, सुबह खेत में मिला युवक का शव।

आगराOct 09, 2019 / 04:47 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी एक मजदूर मंगलवार शाम को घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। बुधवार सुबह मजदूर का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें – मुस्लिमों ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी ने हिन्दुस्तान को दिलाया पूरा सम्मान, अबूलाला की दरगाह पर चादरपोशी

ये है घटना
थाना अछनेरा के गांव दौलताबाद निवासी सत्यप्रकाश उर्फ डब्बू 46 वर्ष पुत्र पूरन सिंह मजदूर था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। डब्बू ने गांव के निवासी धर्मेन्द्र पुत्र सोरन सिंह की खेत में खडी फसल को काटने का ठेका लिया था। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे घर से धराती और पानी की बोतल लेकर बाजरे की फसल को काटने के लिए गया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह 7 बजे डब्बू का भाई भूपेन्द्र खेत पर फसल काटने के लिए पहुंचा। वहां का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। खेत में डब्बू का शव पड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें – अबूलाला की दरगाह पर चादरपोशी की तस्वीरें

गला घोंटकर की हत्या
शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। घटनास्थल पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। म्रतक के भाई भूपेन्द्र ने पुलिस को बताया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बाद भी किसी ने उसके भाई की हत्या कर दी है। गर्दन पर निशान बना हुआ है। जिससे यह लग रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। डब्बू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें – यहां सजेगा साहित्य और संस्कृति का दरबार, श्रीकृष्ण के मनोहारी चित्रों की प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन

ये बोले पुलिस अधिकारी
सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में म्रतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
इनपुट: देवेश शर्मा

Home / Agra / दिन रात मेहनम मजदूरी करके कर रहा था जीवन व्यतीत, लेकिन इस रात वो हुआ जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था…, हैरान करने वाली घटना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.