scriptफंदे पर लटका मिला बीयर शॉप के सेल्समैन का शव | Dead body of beer shop salesman found | Patrika News

फंदे पर लटका मिला बीयर शॉप के सेल्समैन का शव

locationआगराPublished: Feb 20, 2020 07:35:55 pm

दुकान के अंदर दीवान सिंह का शव फंदे पर झूल रहा था। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

आगरा। कस्बा मलपुरा के नहर चौराहे पर स्थित बीयर शॉप के सेल्समैन ने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मृतक के पुत्र को हुई। सूचना पर मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें

महाशिवरात्रि से पूर्व शिव मंदिर से घंटे चोरी

ये है मामला
थाना फतेहपुर सीकरी के गांव बदनपुर बरनावई निवासी दीवान सिंह 45 वर्ष पुत्र शिवसिंह कस्बा मलपुरा के नहर चौराहे पर स्थित गुड्डू चाहर की बीयर शॉप की दुकान का सेल्समैन था। बुधवार रात को रोजाना की तरह से दीवान सिंह दुकान बंद करके सो गया। गुरूवार सुबह 11 बजे तक दुकान नहीं खुली। इस पर मृतक के पुत्र मोनू ने दुकान के शटर को हिलाया। इसके बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद मोनू ने दुकान के पीछे जाकर हॉल में से अंदर झांका।
यह भी पढ़ें

Donald Trump की The Beast Car की ये खूबियां जान हो जाएंगे हैरान, मिसाइल हमला भी बेअसर, पंचर होने पर भी दौड़ती है उसी रफ्तार से

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। दुकान के अंदर दीवान सिंह का शव फंदे पर झूल रहा था। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मोनू ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस ने दुकान का शटर खोलकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया है कि सेल्समैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनपुट: देवेश शर्मा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो