scriptआगरा में रेलवे लाइन के किनारे मिला पॉलीटेक्निक छात्र का शव | dead body of polytechnic student found on side of railway line in agra | Patrika News

आगरा में रेलवे लाइन के किनारे मिला पॉलीटेक्निक छात्र का शव

locationआगराPublished: Nov 22, 2021 12:19:51 pm

Submitted by:

arun rawat

— आरबीएस पॉलीटेक्निक कॉलेज बिचपुरी के पास का मामला, परिवार में मचा कोहराम।

Student

मृतक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। पॉलीटेक्निक कर रहे एक छात्र का शव रेलवे किनारे मिला है। वह आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस पॉलीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। छात्र की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। माना जा रहा है कि छात्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें—

सरदार के वेश में गाड़ी खरीदने आए दो युवक फॉर्च्यूनर लेकर फरार

बलिया का रहने वाला था मृतक
मूल रूप से बलिया के थाना बैनिया स्थित मिसिर निवासी करीब 19 वर्षीय गौरव मिश्रा पुत्र गुप्तेश्वर मिश्रा आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस पालीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। उसका शव बिचपुरी में कॉलेज मैदान के निकट रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कपड़ों की तलाशी में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से शिनाख्त होने पर कॉलेज प्रबंधन और परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि गौरव दो नवंबर को घर आया था। छठ पूजा की सुबह दिल्ली गया। एक दिन बाद वह आगरा के लिए आ गया। तब से हॉस्टल में ही रह रहा था। कॉलेज प्राचार्य डा. एमएस चौहान ने बताया कि छात्र गौरव दिवाली पर घर गया था। छुट्टी मनाने के बाद आया था। वह साथी छात्रों और हास्टल के गार्ड से घर जाने की कहकर निकला था। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह किसी को भी नहीं पता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो