scriptसपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन पर डिप्टी सीएम का निशाना, पहलीबार खोले बड़े राज, ऐसे बढ़ाएंगे 51 प्रतिशत वोट | Depty CM Dinesh Sharma Statement on SP BSP Congress Alliance Loksabha | Patrika News

सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन पर डिप्टी सीएम का निशाना, पहलीबार खोले बड़े राज, ऐसे बढ़ाएंगे 51 प्रतिशत वोट

locationआगराPublished: Nov 02, 2018 05:27:04 pm

लोकसभा संचालन समिति की बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को बताए चुनाव जीतने के फॉर्मूले

bjp

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी युद्धस्तर पर जुटी है। लोकसभा संचालन समिति की बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। शुक्रवार को आगरा में डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 के जीत के फॉर्मूले को कार्यकर्ता तक पहुंचाया। वहीं गठबंधन पर सीधा हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो काम कर रही है, उसका सीधा लाभ जनता को पहुंच रहा है। इस डर के चलते सपा, कांग्रेस और बसपा गठबंधन करना चाहते हैं।
आपसी मतभेद भुलाएं और जुट जाए तैयारियों में
डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को ईदगाह स्थित होटल एवरग्रीन में लोकसभा समिति की बैठक को संबोधित पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। इस बार 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए सबसे पहले बूथ को मजबूत करना होगा। मोदी सरकार ने देश में जितने विकास कार्य किए हैं जनता तक उन्हें पहुंचाने का समय आ गया है। डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि ये समय आपसी मतभेद का नहीं है। आपसी मतभेद भुलाकर हमें लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। सभी वर्गों का वोट बढ़ाना है।
किसानों की आमदनी दो गुनी करेगी सरकार
डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले चार साल में विकास के एजेंडे पर काम किया है। चुनाव में भी विकास ही मुख्य ऐजेंडा रहेगा। पूरे देश में सैकड़ों योजनाएं नरेंद्र मोदी की सरकार ने चलाई हैं। उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। किसानों की आमदनी को दोगुना करने में सरकार ने सफलता हासिल की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो