scriptताजनगरी में बोले डिप्टी सीएम ‘नौ मन तेल होइहे, न राधा नचिहें’, अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनाने का किया दावा | Deputy CM Dinesh Sharma reached Agra completion four years government | Patrika News

ताजनगरी में बोले डिप्टी सीएम ‘नौ मन तेल होइहे, न राधा नचिहें’, अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनाने का किया दावा

locationआगराPublished: Mar 20, 2021 01:21:30 pm

Submitted by:

arun rawat

— प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना।

dinesh sharma

dinesh sharma

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। भाजपाई सरकार की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में आगरा में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पेट्रोल डीजल के दाम जल्द कम होने के संकेत दिए और साथ ही कहा कि सिर्फ एक जगह दाम बढ़ने को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है उस पर भी ध्यान देना चाहिए।
सपा—रालोद गठबंधन को बताया फेल
ममता गांधी के बंगाल चुनाव के बाद यूपी की तैयारी के नारे पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि ‘न नौ मन तेल होइहे और न राधा नाचिहे’। सपा और रालोद गठबंधन पर पूर्व में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की हार की बात बोलते हुए इस गठबंधन को पहले से ज्यादा रिकार्ड हार वाला बताया। उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार मुकाबला विपक्ष में कौन मुख्य होगा बस इस बात का है। हमारा नारा था अबकी बार 300 पर और अब नारा है अबकी बार पहले भी ज्यादा पार।
अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा। इस विश्वविद्यालय में वैदिक गणित, वेदों पर शोध, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रन्थों पर शोध किए जाएंगे। उन्होंने जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी दर 4.1 रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो