scriptअधूरे वादों के साथ फिर से विकास के हाल देखेंगे उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा | deputy cm dinesh sharma will come agra today before yogi adityanath | Patrika News

अधूरे वादों के साथ फिर से विकास के हाल देखेंगे उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा

locationआगराPublished: Oct 22, 2017 11:21:36 am

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे विकासकार्यों की समीक्षा, आगरा में रविवार को सर्किट हाउस में करेंगे अधिकारियों के साथ समीक्षा, 26 अक्टूबर को योगी आदि

आगरा। उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा आज आगरा आ रहे हैं। 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा प्रस्तावित है। आगरा में सीएम के आने से पहले डिप्टी सीएम विकासकार्यों की समीक्षा करेंगे। डिप्टी सीएम इससे पहले कई बार आगरा आ चुके हैं। आगरा के वे प्रभारी मंत्री भी है। उन्होंने पिछले आगमन पर कई विकासकार्य कराने की बातें कही थी, लेकिन वे आज भी धरातल की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी है। डिप्टी सीएम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विकास के कामों की जानकारी भी ले सकते हैं। हालांकि उनके और मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं में अभी तक अमल नहीं हो सका है।
एसएन की हालत खराब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आगरा के दौरे में एसएन के हाल देखे थे। यहां उन्होंने कई सारी अव्यवस्थाएं देखी थी। जिसके सुधार के लिए कहा गया था। सीएम के जाने के बाद डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा भी कार्यों की समीक्षा के लिए गए थे। लेकिन, तब भी अव्यवस्थाएं ही हावी दिखी थी। मरीजों की शिकायतें थीं कि दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं और कई बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ खान पान में भी खामियां थी। यहां तक कि भाजपा विधायक को दौरे के दौरान जली रोटियां मरीजों को परोसने की शिकायतें मिली थी। तमाम दौरों के बाद भी एसएन के हालत नहीं सुधरे हैं। ऐसे में यहां के विकासकार्यों की समीक्षा पर अफसरों की क्लास डिप्टी सीएम ले सकते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री के गांव ही हालत नहीं सुधरी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर को आदर्श गांव बनाने की बात कही थी। लेकिन, कई महीने बीत गए अटल बिहारी वाजपेयी के गांव के हालात आज भी पहले जैसे ही है। आगरा में कानून व्यवस्था के सुधार के लिए उन्होंने सख्त कदम उठाने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन शहर की कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। जिसका उदाहरण रोजाना हो रहे बस्तियों में बवाल और हाल ही में थाना ताजगंज क्षेत्र में हुए घटना है। उपमुख्यमंत्री ने पिछले दौरे में अचानक शिक्षा विभाग का निरीक्षण किया था। लेकिन, आज रविवार होने के चलते शिक्षा विभाग को राहत मिली है। वहीं विकास भवन में कई सारे विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए थे। जिनमें से आज तक किसी पर अमल नहीं हुआ है और वे फाइलों में ही धूल फांक रहे हैं। इनमें सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जैसा प्रस्ताव भी शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो