scriptचूहों की ऐसी प्रजाति के मिले जीवाश्म, जिनकी लंबाई थी कुत्ते के बराबर | Dog size rats fossils founded | Patrika News

चूहों की ऐसी प्रजाति के मिले जीवाश्म, जिनकी लंबाई थी कुत्ते के बराबर

Published: Nov 09, 2015 12:53:00 pm

Submitted by:

चूहों की एक प्रजाति का कुत्ते के बराबर। खबर चौंकाने वाली है, लेकिन
ऑस्ट्रेलिया के पुरातत्वविदों पिछले दिनों ऐसे जीवाश्म मिले हैं।

चूहों की एक प्रजाति का कुत्ते के बराबर। खबर चौंकाने वाली है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पुरातत्वविदों पिछले दिनों ऐसे जीवाश्म मिले हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्वी तिमोर में कुत्ते जितने बड़े चूहों की प्रजाति के जीवाश्म मिले हैं। पुरातत्वविदों को मिले जीवाश्म मौजूदा चूहों के आकार से 10 गुना बड़े हैं, जो कि लगभग कुत्ते के बराबर है।
p1
सबसे बड़ा जीवाश्म करीब 5 किलो का है, यह छोटे कुत्ते के बराबर है। इस नई खोड में चौंकाने वाली बात ये भी है कि ये चूहे एक हजार साल पहले तक इंसानों के साथ सहअस्तित्व में रहे। इनके विलुप्त होने की वजह तिमोर में धातु के औजारों का इस्तेमाल शुरू होने के बाद बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई रहा। वर्तमान में सबसे बड़ा चूहा आधा किलो का है।
P5
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के संस्कृति, इतिहास व भाषा विभाग के डॉ. जुलियन लूईस ने मुताबिक ये दुनिया में अब तक रहे सबसे बड़े चूहों के जीवाश्म हैं, जिन्हें मेगा फौना नाम दिया गया है। लुईस की मानें पूर्वी तिमोर का मानव इतिहास 46 हजार साल पुराना है।साथ ही चूहों की कटी और जली हुई हड्डियों से ये भी पता चलता है कि उस वक्त लोग इन चूहों को खाते भी थे।
P4
पुरातत्वविदों की टीम ये पता लगाने का प्रयास भी कर रही है मानव दक्षिण-पूर्व एशिया के इस द्वीप पर कब पहुंचे। वे वहां कैसे रहे और उनके पहुंचने के बाद पारिस्थितिकी पर क्या असर पड़ा। इससे पर्यावरण संरक्षण के आधुनिक तौर-तरीकों के विकास में मदद मिलेगी।
p2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो