scriptदेवर ने तीन साल तक भाभी के साथ किया दुराचार, पति को शक हुआ तो खुला बड़ा राज | Dewar raped woman in Agra crime news | Patrika News

देवर ने तीन साल तक भाभी के साथ किया दुराचार, पति को शक हुआ तो खुला बड़ा राज

locationआगराPublished: Feb 25, 2018 09:44:09 am

भाभी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बना ली थी क्लिपिंग।

Dewar rape

Dewar rape

आगरा। मामला बेहद हैरान कर देने वाला है। घर में रह रहे देवर ने भाभी की क्लिपिंग बना ली। फिर उसने इसका फायदा उठाया। भाभी को वह धमकाने लगा। भाभी के साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं, अपने दोस्तों को घर बुलाकर ये हरकतें की। पति को पत्नी की हरकतों पर शक हुआ, तो उसने पत्नी को मायके भेज दिया, फिर ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया, जिसके बाद पत्नी की चुप्पी टूटी।
यहां का है मामला
यह मामला थाना छत्ता क्षेत्र का है। थाने पहुंचे महिला के पति ने बताया कि सगे मामा के बेटे जतिन सोनी का घर में आना जाना था। वह काम के सिलसिले में बाहर जाता था, ममेरे भाई ने इसी का फायदा उठाया। पत्नी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुराचार किया, इतना ही नहीं उसकी क्लिपिंग भी बना दी। इस क्लिपिंग को अपने दोस्तों में दिखाया, तो दोस्तों ने भी उसकी पत्नी को धमकाना शुरू कर दिया। क्लिपिंग दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने महिला का जीना दुश्वार कर दिया।
ये भी पढ़ें –

ताज महोत्सव में अभिजीत भट्टाचार्य के सुरों का होगा जलवा, यहां देखें कार्यक्रमों की सूची

पति को हुआ शक
पत्नी की हरकतों से पति को शक होने लगा। उसने पत्नी को मायके भेज दिया। ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंचा, तो पत्नी ने सारी सच्चाई पति को बताई। इस मामले में पति ने एसएसपी आगरा से भी शिकायत की है। वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि वह आरोपियों को सजा दिलाना चाहती है, ताकि वे किसी और परिवार को इस तरह बर्बाद न कर सकें। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जतिन सोनी, गौरव जैन, सौरभ जैन, आशीष और जावेद पर मुकदमा दर्ज किया है। सौरभ पर दुराचार की कोशिश और अन्य पर दुराचार का आरोप है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो