scriptशहर और महकमे के लिए किया था ऐसा काम, जिसके चलते 26 जनवरी पर एसएसपी को मिलेगा सम्मान | dgp op singh will give prashansa medal to ssp amit pathak | Patrika News

शहर और महकमे के लिए किया था ऐसा काम, जिसके चलते 26 जनवरी पर एसएसपी को मिलेगा सम्मान

locationआगराPublished: Jan 25, 2019 12:16:04 pm

आगरा में ट्रैफिक कंट्रोल और हेलमेट अनिवार्यता पर सम्मानित किए जाएंगे एसएसपी अमित पाठक

agra police, ssp amit pathak, ssp agra, ssp, up police

शहर और महकमे के लिए किया था ऐसा काम, जिसके चलते 26 जनवरी पर एसएसपी को मिलेगा सम्मान

आगरा। ताजमहल, सिकन्दरा और एत्माउद्दौला स्मारक देखने आने वाले पर्यटक और शहरवासियों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता था। वहीं शहर में दो पहिया वाहन चालक भी बिना हेलमेट के सड़कों पर चल रहे थे। लेकिन, सितम्बर 2017 में शहर की कमान संभालने के बाद पुलिस महकमे में सबसे पहले हेलमेट की अनिवार्यता को लागू करने वाले कप्तान अमित पाठक ने अपने कार्यकाल में जो काम किया। अब उसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारी में से एक अमित पाठक को 26 जनवरी को पुलिस महानिदेश के प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था में सुधार की लाई मुहिम
एसएसपी अमित पाठक ने आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई मुहिम चलाईं। पुलिस महकमे में उन्होंने हेलमेट को अनिवार्य किया। उनकी मुहिम को प्रदेश स्तर भी चलाया गया। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उन्होंने कई प्रयोग किए। चौराहों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आॅटो को दूर खड़ा कराने की व्यवस्था की। फोटो युक्त चालान की व्यवस्था की गई। ईचालान की शुरुआत की गई। अतिक्रमण के लिए अभियान चलाया गया। ऐसे कई मामलों में शहरवासियों ने भी उनका सहयोग दिया।
भ्रष्टाचार पर सख्त
एसएसपी अमित पाठक का भ्रष्टाचार पर सख्त रुख रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही विभाग में कई पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया। करीब सवा सौ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार पर उन्होंने कार्रवाई की। वहीं थाने में फरियादियों के लिए हेल्प डेस्क और उनकी मदद के लिए विशेष इंतजाम किए। एसएसपी ने शहर में हुए खौफनाक हत्याकांड में भी खुलासा कयिा। संजलि हतयाकांड के खुलासे में शामिल एसपी अखिलेश नारायण सिंह सहित टीम के अन्य सदस्यों को भी अन्य चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक के प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित होने की खबर के बाद पुलिस महकमे में एसएसपी का कद और बढ़ गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो