scriptबुधवार के दिन चुपचाप करें ये अचूक उपाय, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा अपार पैसा | dhan ki samasya dur karne ka ramban achook aur totka upay in hindi | Patrika News

बुधवार के दिन चुपचाप करें ये अचूक उपाय, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा अपार पैसा

locationआगराPublished: Feb 20, 2019 12:27:37 pm

Submitted by:

suchita mishra

ज्योतिषाचार्य से जानिए बुधवार को आर्थिक तंगी दूर करने का अचूक उपाय और टोटके जिसे करने से आप पा सकते है अपार धन।

money problem

money problem

हर शख्स चाहता है कि वो अपने आप को आर्थिक रूप से इतना मजबूत बनाए ताकि बड़े से बड़े संकट से आसानी से उबर सके। आर्थिक तंगी उसकी परेशानियों में आड़े न आए। इसके लिए वो तमाम तरह के उपाय करता है, लेकिन फिर भी कई बार किस्मत साथ नहीं देती और इंसान स्थितियों से हार मान लेता है।
अगर आप लंबे समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। पैसों की कमी के कारण छोटी छोटी चीजों के लिए भी आपको अपना मन मारना पड़ता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा अचूक उपाय, जिससे धन संबन्धी समस्याएं दूर हो जाएंगी, साथ ही परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
ये है उपाय
शुक्ल पक्ष के किसी भी बुधवार को आप ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए बुधवार के दिन दो मिट्टी के बर्तन लें। एक बर्तन में सवा किलो हरी मूंग की साबुत दाल और दूसरे में सवा किलो डेले वाला नमक भर दें। दोनों बर्तनों को किसी सुरक्षित जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से परिवार में धन की आय बढ़ जाएगी और पैसा घर में स्थायी रूप से टिकने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे ये उपाय आपको गुप्त रूप से करना है। इसको करने के दौरान कोई टोके नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो