scriptDhanteras 2018: धनतेरस के दिन इतने बजे से पहले कर लें खरीदारी, बन रहा खास योग | Dhanteras 2018 Shopping Shubh Muhurat | Patrika News

Dhanteras 2018: धनतेरस के दिन इतने बजे से पहले कर लें खरीदारी, बन रहा खास योग

locationआगराPublished: Nov 04, 2018 10:24:35 am

Diwali से पहले इस बार Dhanteras पर खास योग बन रहा है।

Dhanteras 2018

Dhanteras 2018: धनतेरस के दिन इतने बजे से पहले कर लें खरीदारी, बन रहा खास योग

आगरा। दिवाली से पहले धनतरेस कल यानि पांच नवंबर को है। इस बार धनतेरस पर खास योग बन रहा है। इस बार सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि धनतेरस पर खरीदारी अक्सर ज्यादातर लोग ऐन वक्त पर करते हैं। व्यस्तता के कारण धनतेरस के दिन पूजा से ठीक पहले ही खरीदारी करने पहुंचते हैं लेकिन इश बार खरीदारी करने में थोड़ी सावधानी बरतेंगे तो आप पर लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
यह भी पढ़ें

धनतेरस पर खरीदे गए नए बर्तन में करेंगे ये काम तो नहीं होगी धन की कमी, पढ़िए ये खबर

क्या है शुभ मुहूर्त

भविष्‌य दर्शन के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पुष्पित पाराशर बताते हैं कि इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग है रात 8:30 से पहले जरूरी खरीदारी कर लें। यह अत्यंत शुभ है। इसके साथ ही वह बताते हैं कि चूंकि हस्त नक्षत्र भी बन रहा है इसलिए चांदी का बर्तन या चांदी से बने श्री गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरी कर लाई जाए और उसकी पूजा अर्चना की जाए तो अत्यंत फलदाई होगा हालांकि धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की विधि विधान से पूजा अर्चना ही आपको धन धान्य से संपन्न बनाने में सहायक सिद्ध होती है। इसलिए भगवान धनवंतरि की तस्वीर या प्रतिमा लाकर स्थापित करना न भूलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो