scriptउप्र वित्त एवं लेखा सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र वर्मा | Dharmendra Verma elected president of UPFASA | Patrika News
आगरा

उप्र वित्त एवं लेखा सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र वर्मा

आगरा के रहने वाले धर्मेंद्र वर्मा उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं।

आगराOct 16, 2019 / 10:48 am

धीरेंद्र यादव

up.jpg
आगरा। आगरा के रहने वाले धर्मेंद्र वर्मा उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं। संघ के लखनऊ स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित वाार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन दूसरे सत्र में निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से संघ के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें आगरा के धर्मेंद्र वर्मा उक्त संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।
ये भी पढ़ें – पति के मोबाइल पर पार्किंग मिलने का मैसेज देख पत्नी ने किया पीछा, कार में पति के साथ बैठी थी युवती, जब देखा चेहरा तो उड़ गए होश

ये है नई कार्यकारणी
इनके अलावा संघ की कार्यकारिणी में दीपक सिंह- महामंत्री, अजय जौहरी-उपाध्यक्ष, प्रतिमा मिश्रा-उपाध्यक्ष, पूजा रमन-सचिव, मानवेंद्र सिंह-सचिव, संजय चतुर्वेदी-सचिव, स्वतंत्रता गुप्ता-कोषाध्यक्ष, आलोक दीक्षित संप्रेक्षक चुने गये हैं। वर्तमान में धर्मेंद्र वर्मा लखनऊ में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के मुख्य वित्त नियंत्रक पद पर तैनात हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो