scriptभारत सरकार के इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएंगे लीडर्स आगरा, सिकंदरा से हुई शुरुआत | Discard polyethylene Sankalp by agra leaders | Patrika News

भारत सरकार के इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएंगे लीडर्स आगरा, सिकंदरा से हुई शुरुआत

locationआगराPublished: Sep 29, 2019 04:31:56 pm

नदियों और जानवरों की रक्षा करनी है तोह पॉलीथीन को बिल्कुल त्यागना होगा।

img-20190928-wa0127.jpg
आगरा। अकबर का मकबरा, सिकंदरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा में आज पॉलीथीन को त्यागने का संकल्प लिया गया। भारत सरकार के निर्देश पर इस अभियान में सामाजिक संस्था को जोड़ा गया। विगत 2 वर्षों से पॉलीथीन के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले बांट रही लीडर्स आगरा को चयनित किया गया। अधीक्षण पुरतत्व विद डॉ बसंत कुमार स्वर्णकार ने लोगो को संकल्प दिलाया, कि अगर नदियों और जानवरों की रक्षा करनी है तोह पॉलीथीन को बिल्कुल त्यागना होगा।
ये भी पढ़ें – पति के मोबाइल पर पार्किंग मिलने का मैसेज देख पत्नी ने किया पीछा, कार में पति के साथ बैठी थी युवती, जब देखा चेहरा तो उड़ गए होश

img_20190928_223832.jpg
नाटक की हुई प्रस्तुति
इस मौके पर फ़िल्म क्रिएशन ग्रुप के उमाशंकर मिश्र, अनिल जैन के नेतृत्व में “पर्यावरण है तोह जीवन है” नाट्य प्रस्तुति देकर लोगो के पॉलीथीन के दुष्प्रभाव से सचेत किया गया। नारायणी देवी कन्या विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता पर जोर दिया। लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप ने सभी लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए। थैलों पर सभी मोनोमेंटस के चित्र अंकित किये हैं और दूसरी तरफ स्मार्ट सिटी-स्मार्ट सिटीजन और स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ्य बच्चों के स्लोगन दिए गए हैं। इस अवसर पर अधीक्षण पुरातत्व विद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने सुरेश चंद गर्ग, डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, सुनील जैन, वंदना सिंह, अनिल जैन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से स्मृति चिन्ह दिए गए।
ये भी पढ़ें – ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को मिलने जा रही बड़ी राहत, बढ़ाया जा रहा रिन्यूवल का समय

img-20190928-wa0053_1.jpg
ये दी जानकारी
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि हमारी संस्था विगत 2 वर्षों में 50 हजार कपड़े के थैले नागरिकों को वितरित कर चुकी है। इस अवसर पर डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकुमार, प्रमुख समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) प्रमुख चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, केए कबुई, हेमंत कुमार फानन, सर्वेश कुमार कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद सुनील जैन, वंदना सिंह, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, उल्लास दैनोरिया, शिखा जैन, अंजलि गुप्ता, राहुल जैन, निर्मला शर्मा, हिमांशु सक्सेना आदि उपस्तिथ थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो