scriptDiwali 2017 से पूर्व Anand Mela, जानिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम | Diwali 2017 Aanad mela in agra hindi news | Patrika News

Diwali 2017 से पूर्व Anand Mela, जानिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम

locationआगराPublished: Oct 14, 2017 03:06:00 pm

Anand Mela में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन।

Diwali 2017

Diwali 2017

आगरा। Diwali 2017 के उपलक्ष्य में संस्कार भारती द्वारा Diwali Anand Mela का आयोजन जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में शाम चार बजे से किया जाएगा। इस संबंध में विश्व संवाद केंद्र पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संस्कार भारती के ब्रज प्रांत मार्गदर्शक सुभाष बोहरा ने बताया कि इस वर्ष संस्कार भारती ने दिवाली आनंद मेला को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है।
यहां होगा आयोजन (Diwali Anand Mela Program)
15 अक्टूबर को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में शाम चार बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें चित्रकला/ रंग भरो प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, थाल सजाओ प्रतियोगिता, तोरण बनाओ प्रतियोगिता, शंख बजाओ प्रतियोगिता और विविध भेष प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा सजीव मंचीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आकर्षक आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष किशन कुमार सर्राफ ने बताया कि Diwali 2017 Anand Mela में आगुंतकों के लिए चांट-पकौड़ी और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाॅल्स भी लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चित्रकला व रंग भरो प्रतियोगिता दो आयु वर्ग के बच्चों में होगी। इसमें प्रथम वर्ग में 5 वर्ष से 10 वर्ष तक और दूसरे वर्ग में 10 से 15 वर्ष के आयु वर्ग में होगी। यह प्रतियोगिता एक घंटे तक चलेगी। इसके लिए पंजीकरण दोपहर तीन बजे से किए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
ये प्रतियोगिता भी होगी खास
जिला संयोजक डाॅ. मनोज कुमार पचैरी ने बताया कि दिवाली आनंद मेला में कलश सज्जा प्रतियोगिता 16 वर्ष से बड़ी बहनों के मध्य आयोजित की जाएगी। एक घंटे तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए लिए साज-सज्जा की सामग्री प्रतियोगी बहनों को स्वयं लानी होगी। संस्था के मंत्री राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा थाल सजाओ, शंख बजाओ आदि प्रतियोगिताएं भी 16 वर्ष की आयु वर्ग की बहनों के मध्य ही आयोजित की जाएंगी। इन सभी प्रतियोगिताओं का अधिकतम समय एक घंटे रहेगा। उन्होंने बताया कि मेले का विशेष आकर्षण मंचीय प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रांतीय मातृ शक्ति प्रमुख आशा रानी बोहरा, संस्कार भारती के संरक्षक नंद नंदन गर्ग, महामंत्री ई. नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, डाॅ. आदेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो