scriptअंतरिक्ष अभियानों के लिए नासा करेगी अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती | Nasa will hiring astronaut for mars mission | Patrika News

अंतरिक्ष अभियानों के लिए नासा करेगी अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती

Published: Nov 06, 2015 12:51:00 pm

Submitted by:

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस साल 14 दिसंबर से अगले साल मध्य फरवरी तक भविष्य के अभियानों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती करने का प्लान बनाया है।

अंतरिक्ष अभियानों के लिए नासा अलग-अलग क्षेत्रों के अमेरिकी नागरिकों के बीच से योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है। अंतरिक्ष अभियान पर जाना और उसके खास अनुभवों अहसास करना एक उत्साह से भरा कार्य होता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस साल 14 दिसंबर से अगले साल मध्य फरवरी तक भविष्य के अभियानों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती करने का प्लान बनाया है।
p1
सफल आवेदकों की घोषणा साल 2017 के मध्य तक किए जाने का अनुमान है। इसमें पायलट से लेकर इंजीनियर और वैज्ञानिक से लेकर डॉक्टर तक शामिल किए जाते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों की ये भर्ती मंगल पर मानव भेजने की नासा की महत्वाकांक्षी योजना की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होती है।
p4
नासा ने मंगल पर भेजने के लिए ओरियन नाम का कमर्शियल स्‍पेसक्राफ्ट बनाया है, जो कि डीप-स्‍पेस कैप्‍सूल है। इसके लिए नासा 4 वरिष्‍ठ अंतरिक्ष यात्रियों का चयन पहले ही कर चुकी है। इन्‍हें अंतरिक्ष यान सीएसटी-100 स्‍टारलाइनर से भेजा जा सकता है, जिसे बोइंग कॉरपोरेशन ने बनाया है। इससे पहले स्‍पेसएक्‍स ने ड्रैगन क्रू कैप्‍सूल बनाया था।
P2
नासा के मुताबिक अमेरिकी नागरिक जिनके पास कॉलेज या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस या फिर मैथमैटिक्‍स की‍ डिग्री हो, और जेट एयरक्राफ्ट उड़ाने का 1000 घंटे का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं। धरती से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाले अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर शोध को गति देंगे और सुदूर अंतरिक्ष अभियानों की तकनीक को आगे बढ़ाने में भी योगदान करेंगे।
P3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो