scriptपहले ही दिन DM पीएन सिंह ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण | DM PN Singh did surprise inspection of shelter sites | Patrika News
आगरा

पहले ही दिन DM पीएन सिंह ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने छीपीटोला एवं ताजगंज के आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

आगराJan 08, 2020 / 09:39 pm

अमित शर्मा

पहले ही दिन DM पीएन सिंह ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण

पहले ही दिन DM पीएन सिंह ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण

आगरा। नवागत जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने पहले ही कमान संभाल ली है। दिन में जहां कोर्ट लगाई वहीं रात को वह आश्रय स्थलों के औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। जिलाधिकारी ने छीपीटोला एवं ताजगंज के आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें– जाम में फंसी एम्बुलेंस, ढाई साल की बच्ची ने तोड़ा दम

पहले ही दिन DM पीएन सिंह ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण
यह भी पढ़ें

कासगंज में पांच परीक्षा केंद्र में आयोजित हुई TET परीक्षा, डीएम ने लिया जायजा

छीपीटोला आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान चादर गंदी एवं रज़ाई व गद्दा पुराने पाए गएl जेई आरबी प्रसाद अनुपस्थित पाए गएl केयर टेकर हरी शंकर ने बताया कि 07 से 11 बजे तक अलाव जलाया जाता हैl आश्रय स्थल ताजगंज के निरीक्षण के दौरान जेई आकाशदीप अनुपस्थित पाए गए तथा केयरटेकर संतोष शर्मा ने बताया कि 10 से 12 दिन में चादर धुल जाते हैं तथा यह आश्रय स्थल 12 वर्ष से चल रहा हैl
पहले ही दिन DM पीएन सिंह ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण
यह भी पढ़ें

जेठ व ननद ने तंत्रक्रिया के लिए विवाहिता के साथ किया ऐसा, देखने वालों की कांपी रूह

नगर निगम के रजिस्टर में उक्त दोनों आश्रय स्थल में 15-15 बेड अंकित किए गए हैं, जबकि मौके पर 10 बेड ही पाए गएl जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देशित किया है कि जनपद में संचालित सभी आश्रय स्थलों में संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगीl
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो