ये थे वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन आॅक्सीजन सप्लायर से कह रहे हैं कि बॉस कत्ल की रात है, आक्सीजन कांड हो गया। सुबह तक का माल है। मोदीनगर ड्राई हो गया, गाजियाबाद ड्राई हो गया, दिल्ली से गाड़ी आ नहीं रही, माल नहीं आ पाएगा। कैसी बातें कर रहे हो। मजाक सा कर रहे हो। मुख्यमंत्री भी नहीं मंगा सकते आक्सीजन। 96 मरीज भर्ती थे और 12 घंटे का समय। सप्लायर ने कहा साहब मरीजों को डिस्चार्ज करो। आॅक्सीजन कहीं नहीं है, मुख्यमंत्री नहीं मंगा सकते आॅक्सीजन। लोगों को समझाना शुरू किया, भाई समझो बात को, मैंने कहा अब कोई नहीं जा रहा, सब सो जाओ। अब वो छांटो जिनकी आक्सीजन बंद हो सकती है, एक ट्रायल मार दो एक मॉकड्रिल कर के देख लेते हैं, समझ जाएंगे कौन सा मरेगा और कौन सा नहीं मरेगा। सुबह सात बजे माकड्रिल हुई, ये किसी को पता नहीं है। छंंट गए 22 मरीज छंंट गए, ये मरेंगे। नीले पड़ने लगे। 74 बचे, इन्हें टाइम मिल जाएगा और बचा लेंगे इसके बाद तीमारदारों से कहा अपना अपना सिलेंडर लाओ।