script

दरी गोदाम में करने आये थे चोरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि…

locationआगराPublished: Mar 18, 2019 11:00:41 am

फतेहपुर सीकरी कस्बे में स्थित दरी गोदाम में रविवार रात को दो चोर चोरी कर रहे थे, तभी गृहस्वामी की नींद खुल गई।

आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बे में स्थित दरी गोदाम में रविवार रात को दो चोर चोरी कर रहे थे, तभी गृहस्वामी की नींद खुल गई। गोदाम में दो अज्ञात लोगों को देखकर उसने गोदाम के गेट को बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दो चोरों को पकड़ कर थाने ले गई।
ये है मामला
फतेहपुर सीकरी कस्बा के मोहल्ला माल्यान निवासी रघुवीर कुशवाह का घर में ही दरी का गोदाम है। रघुवीर के अनुसार गोदाम में लाखों रुपए का माल रखा हुआ है। रविवार शाम को वह रोजाना की तरह काम कर गोदाम को बंद करके सोया था। रविवार रात 12 बजे उसकी अचानक नींद खुल गई। उसे गोदाम में खटर पटर की आवाज सुनाई दी। इस पर वह गोदाम के पास आया।
गोदाम के अंदर थे दो लोग
वहां का नजारा देख उसके होश फख्ता हो गए। गोदाम के अंदर दो लोग चोरी कर रहे थे। यह देख उसने गोदाम का गेट बाहर से बंद कर दिया। गेट बंद की आवाज सुनकर चोरों के होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ं लग गई। रघुवीर ने सूचना देकर मौके पर पुलिस बुला ली। इसके बाद उसने गोदाम का गेट खोलकर दोनों चोरों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
ये बोले अधिकारी
थाना फतेहपुर सीकरी प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस दीक्षा शर्मा ने बताया है कि दरी के गोदाम से गोदाम के मालिक ने कस्बा निवासी बन्टू बघेल तथा गोविंद को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो