आगरा

Donald Trump की The Beast Car की ये खूबियां जान हो जाएंगे हैरान, मिसाइल हमला भी बेअसर, पंचर होने पर भी दौड़ती है उसी रफ्तार से

अमेरिकी ऐजेंसियां जिस द बीस्ट से ट्रंप को ताजमहल तक लाना चाहती हैं, उसकी खूबियां भी बेमिसाल हैं। आइए जानते हैं द बीस्ट की खूबियां, जिससे वह पहुंच सकते हैं ताजमहल तक।

आगराFeb 20, 2020 / 06:31 pm

अमित शर्मा

Donald Trump की The Beast Car की ये खूबियां जान हो जाएंगे हैरान, मिसाइल हमला भी बेअसर, पंचर होने पर भी दौड़ती है उसी रफ्तार से

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा आ रहे हैं। ट्रंप यहां मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करेंगे। ट्रंप की सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं। अमेरिकी सुरक्षा ऐजेंसियां पहले से ही आगरा में डेरा डाल चुकी हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स की सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि परिंदा भी पर न मार सके। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक ट्रंप की सुरक्षा के लिए अकेले यूपी पुलिस के 5000 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था अलग। इस पूरी व्यवस्था में सबसे खास है ट्रंप की सवारी। Armored Limousine कार इसे The Beast Car भी कहा जाता है। अमेरिकी सुरक्षा ऐजेंसियों की मंशा है कि डोनाल्ड ट्रंप इसी कार से ताजमहल पहुंचें, जबकि ताजमहल पर केवल गोल्फ कार्ट की ही अनुमति है। अमेरिकी ऐजेंसियों की मंशा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को कश्मकश में डाल दिया है। अमेरिकी ऐजेंसियां जिस द बीस्ट से ट्रंप को ताजमहल तक लाना चाहती हैं, उसकी खूबियां भी बेमिसाल हैं। आइए जानते हैं द बीस्ट की खूबियां, जिससे वह पहुंच सकते हैं ताजमहल तक।
1. The Beast Car पूरी तरह बुलट प्रूफ होती है। गोलियां तो छोड़िए बम, मिसाइल भी इस कार पर बेअसर हैं।

2. कार की विंडो पर फाइव लेयर ग्लास और पोली कार्बोनेट लगा हुआ होता है। खिड़की ड्राइवर की तरफ से महज 3 इंच ही खुलती है।
3. इसकी खिड़कियों का वजन बोइंग जेट डोर के बराबर होता है। आठ इंच मोटे होते हैं।

4. द बीस्ट कार का पूरा ढांचा मिलिट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले मैटल से बनाया जाता है। इसमें स्टील, टाइटेनियम, एल्युमिनियम और सेरेमिक मिक्स होता है।
5. टायरों में स्टील की रिम होती है। अगर टायर पंचर भी हो जाएं तो कार की गति पर कोई असर नहीं पड़ता, कार लगातार उतनी ही गति से दौड़ सकती है।

6. कार में पंप एक्शन शॉट गन और टीयर गैस कैनन होता है।
7. गाड़ी के आगे टीयर गैस ग्रेनड लांचर और नाइट विजन कैमरा भी लगा होता है।

8. कार की रीयर सीट पर सेटेलाइट फोन लगा होता है। यह फोन अमेरिका के उपराष्ट्रपति और पेंटागन मुख्यालय से सीधे तौर पर जुड़ा होता है।
9. ड्राइवर के केबिन और राष्ट्रपति की सीट के बीच में एक मिरर होता है, इसस मिरर को अगर राष्ट्रपति चाहें तो ही हटा सकते हैं। ड

10. ड्राइवर की केबिन में बेहतरीन संचार सुविधाएं और जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ होता है।
11. द बीस्ट कार के पिछले हिस्से में राष्ट्रपति के अलावा चार लोग और बैठ सकते हैं।0

12. राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप वाला एक ब्लड बैंक भी कार में रहता है।

13. द बीस्ट ही नहीं इसका ड्राइवर भी बेहद खास होता है। ड्राइवर की ट्रेनिंग यूएस सिक्योरिटी सर्विस से दी जाती है। वह किसी भी चुनौती पूर्ण परिस्थिति से जूझ सकता है। कभी भी कार को 180 डिग्री तक कार को घुमा सकता है।
14. कार के अंदर ही आक्सीजन की भी व्यवस्था होती है।

15. यह कार अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने पहली बार 1910 में पेश की गई थी, लेटेस्ट मॉडल साल 2018 का है।

16. अमेरिकी राष्ट्रपति के बेड़े में शामिल अन्य प्रति कार की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर तक होती है।
17. किसी भी प्रकार के रसायनिक हमले से भी नहीं होगा असर।

18. ट्रंप की कार द बीस्ट की बाजार में कीमत करीब 10 करड़ो रुपए है। इस कार द जनरल मोटर्स ने बनाया है। 800 बीएचपी की इस कार में 8000 सीसी के इंजन का इस्तेमाल किया गया है।

Home / Agra / Donald Trump की The Beast Car की ये खूबियां जान हो जाएंगे हैरान, मिसाइल हमला भी बेअसर, पंचर होने पर भी दौड़ती है उसी रफ्तार से

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.