इस तरह हुआ खुलासा
थाना ताजगंज पुलिस ने शक के आधार पर धीरज को उठा दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। धीरज ने पुलिस को बताया कि दोनों की हत्या स्कूल के दो वर्ष के किराये की रकम 7 लाख 20 हजार रुपये को लेकर की गई। उसने बताया कि पैसे मांगने जब विकया कुमार झा पहुंचा, तो उससे विवाद हुआ। विवाद होहने पर चुन्नी से गला दबाकर विजय कुमार झा की हत्या कर दी। वे शव को ठिकाने लगाते, इससे पहले ही सुरेन्द्र लवानियां वहां आ गए। सुरेन्द्र ने विजय के शव को देख लिया, जिसके बाद सुरेन्द्र लवानियां को भी मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों के शव को स्कूल परिसर में ही गढ्डा खोदकर दबा दिया।