scriptअधिवक्ता गोलीकांड: वकीलों का विरोध, 27 तक जेल भेजे गए आरोपी | Dr Beragi Send Jail Advocate Protest Wife Video Viral | Patrika News

अधिवक्ता गोलीकांड: वकीलों का विरोध, 27 तक जेल भेजे गए आरोपी

locationआगराPublished: Sep 14, 2018 10:34:34 am

डॉ.बैरागी और उसके दो बेटों को भेजा जेल, एक अन्य बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित, पत्नी ने वीडियो जारी मांगा इंसाफ

gun

gun

आगरा। थाने के सामने अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में मेडिकल इंस्टीटयूट संचालक के दोनों बेटों को 27 सितंबर तक जेल भेज दिया गया है। अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में वकील प्रदर्शन पर हैं। गुरुवार को वकीलों ने काम नहीं किया और शुक्रवार को भी वकीलों ने काम का विरोध किया है। वकीलों की मांग है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
दीवानी में मारपीट हुई

गौरतलब है कि बुधवार को आईआईएमटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लॉयर्स कॉलोनी के संचालक डॉ. एचएस बैरागी, एडवोकेट आशुतोष क्षोत्रिय और राजीव सिंह टाटा के बीच दीवानी में मारपीट हुई थी। पुलिस डॉ. बैरागी को थाना न्यू आगरा ले आई और यहां एडवोकेट अपनी तहरीर देने पहुंच गए। इसी दौरान डॉ. बैरागी के बेटे ने एडवोकेट आशुतोष क्षोत्रिय को गोली मार दी। इस मामले में डॉ. एचएस बैरागी और उनके बेटों अलंकार, अभिप्राय और अनुराग के खिलाफ मुकदमा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभिप्रया और अनुराग को बुधवार शाम को अरेस्ट कर लिया था।
शुक्रवार सुबह भी वकीलों ने विरोध किया

अधिवक्ताओं ने हड़ताल की घोषणा कर दी और गुरुवार को प्रदर्शन किया। वहीं शुक्रवार सुबह भी वकीलों ने विरोध किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता पर हमले की निंदा की गई। महासचिव लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
एडवोकेट की हालत में सुधार
थाना न्यू आगरा के गेट पर एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया को रोकने के बाद पेट से सटाकर गोली मारी गई थी। गोली की आवाज सुनकर खलबली मच गई। एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया के पेट से खून निकलने लगा। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, पेट में गोली लगी है, लेकिन आंत सहित अन्य अंगों से थोड़ी दूरी से गोली पार निकल गई।
पत्नी ने वीडियो जारी रखा पक्ष
डॉ.बैरागी की पत्नी ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पति और बच्चों को न्याय दिलाया जाए। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो