आगरा

सपा के पूर्व पार्षद को बनाया बाल आयोग का सदस्य तो भाजपा में फूटी रार

भाजपा पदाधिकारियों ने लगाए आरोप, सदस्य पद से हटाने की उठाई मांग

आगराAug 07, 2018 / 11:39 am

अभिषेक सक्सेना

dr sakshi baijal

आगरा। सपा के पूर्व पार्षद डॉ.साक्षी बैजल को बाल आयोग का सदस्य बनाया गया तो भारतीय जनता पार्टी में घमासान शुरू हो गया। पूर्व पार्षद को इस पद से हटाने को लेकर विरोध मुखर हो गया है। पहले शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की गई बाद में चेतावनी दी गई कि जिस व्यक्ति ने सपा के पूर्व पार्षद का नाम सुझाया है उस पर कार्रवाई की जाए। वहीं डॉ.साक्षी बैजल को भी इस पद से हटाया जाए। भाजपा के पार्षद बच्चू सिंह और मंडल महामंत्री राजू मेहरा ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: साइकिल से निकले एसएसपी अमित पाठक, पकड़ी सबसे बड़ी अवैध मंडी

24 घंटे में सपा नेता को पार्टी से नहीं निकाला गया तो बड़ा प्रदर्शन

भाजपा पार्षद बच्चू सिंह का कहना है कि सपा के पूर्व पार्षद डॉ.साक्षी बैजल ने निकाय चुनाव में खुलकर भाजपा को हराने की बातें कही थीं। फिर भी उनका नाम बाल आयोग के सदस्य के नाम सुझाया गया। डॉ.साक्षी बैजल अभी तक भाजपा के साधारण सदस्य भी नहीं है। डॉ.साक्षी बैजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सहित कई अन्य नेताओं के बारे में कई बार ऐसे बयान दिए जो अशोभनीय थे। 24 घंटे में सपा नेता को पार्टी से नहीं निकाला गया तो बड़ा प्रदर्शन होगा।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: यूपी में योगी सरकार की पुलिस ले रही एनकांउटर की सुपारी, इंस्पेक्टर सहित तीन सस्पेंड

प्रदर्शन के लिए बनाई रणनीति
भाजपा पार्षद और नेताओं ने सपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोला है। जिसमें प्रदर्शन के लिए भी रणनीति बनाई गई है। इसमें दक्षिण विधायक योगेंद्र उपाध्याय का आवास का घेराव किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और मेयर नवीन जैन के आवास पर प्रदर्शन होगा। भाजपा सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया के आवास पर घेराव होगा। संघ कार्यालय और भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.