scriptनाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और राजनेताओं पर प्रहार, देखें वीडियो | Drama in international Taj rang mahotsav agra latest news | Patrika News
आगरा

नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और राजनेताओं पर प्रहार, देखें वीडियो

-पंचम अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में शास्त्रीय विधा का शानदार प्रदर्शन।-राजनीति में भूख से मौत पर भी राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं।

आगराFeb 04, 2020 / 10:16 am

suchita mishra

नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और राजनेताओं पर प्रहार

नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और राजनेताओं पर प्रहार

आगरा। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित पंचम अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में नाटकों के मंचन में वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर कटाक्ष किया गया। नारी सशक्तिकरण को समर्पित ताज शक्ति स्वरूप नव शक्ति अवॉर्ड में विभिन्न क्षेत्रों की 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नाट्य मंचन से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया।
मनमोहक प्रदर्शन

लखनऊ से पधारी परनिका श्रीवास्तव, हिमन्या सेठ, ईशु वर्मा हाथरस से आए मंजुल वार्ष्णेय, मनोज चौहान, मयंक, कनक ने शास्त्रीय नृत्य की विधा का मनमोहक प्रदर्शन किया। वर्तमान समय में छोटॉ-छोटी बच्चियों से हो रहे बलात्कार की घटना से घबराकर बच्चियों के गर्भपात पर भी कटाक्ष किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश शर्मा, शांति नागर, रेणुका डंग, डॉ. सीपी राय, अनिल उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया।
नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और राजनेताओं पर प्रहार
एक मां की आवाज’ और ‘भुखमरी देहली से’
पम्मी सड़ाना के निर्देशन में नाटक ‘एक मां की आवाज’ का मंचन किया गया। इसमें यह संदेश देने की कोशिश की गई कि किस प्रकार बच्चे अपने मोबाइल और लैपटॉप में डूबकर अपने परिवार से दूर होते जा रहे हैं और एक मां के बनाए हुए स्वेटर को पहन कर किस प्रकार बच्चे अपने परिवार में वापस आ जाते है। दिल्ली से आए आकाश जैन के निर्देशन में नाटक ‘भुखमरी देहली से’ में बताया गया कि वर्तमान समय में भुखमरी से पीड़ित होकर बच्चे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है और राजनेता उनकी मौत पर भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है।
बच्चों की प्रस्तुति
कराओके सिंगिंग में अजय श्रीवास्तव,सलिल कुमार मिश्रा एवं ललिता कर्मचंदानी ने अपनी आवाज का जादू फैलाया। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव शाहजहांपुर एवम् श्रीमती अल्पना कुमार दिल्ली (श्रीलंका में श्रीमती ग्लोबल यूनिवर्स की प्रतियोगिता की विजेता) को गुजेश्वरी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। असम के सप्तक ग्रुप के हलिराम बोरा, मंजू मनिवरा के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुति दी।
महिलाओं का सम्मान
इस अवसर नव शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया किया जिसकी मुख्य अतिथि मधु बघेल थीं। नवनीता लोध बांग्लादेश, करिश्मा अख्तर बांलादेश, अर्पिता विश्वास कोलकाता, डॉ. शिवानी चतुर्वेदी, डॉ शोनू मेहरोत्रा, साधना भार्गव, मीना सिंह, पूनम सचदेवा, पल्लवी महाजन, सुनीता सिंह, कोमिला गर्ग को नव शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. हृदेश चौधरी ने किया।
एक यहूदी लड़की का मंचन
परफॉर्म द डांस स्टूडियो के बच्चे अनुष्का सिंह ने बहुत अच्छी प्रस्तुति दी। गोपाल गुरु, लालाराम तेंगुरिया, बंटी ग्रोवर, रितु गोयल, रोहित कत्याल, दीपिका प्रवीण गुप्ता, नेमीचंद वार्ष्णेय, डॉ. वत्सला प्रभाकर, पवन आगरी, नितेश अग्रवाल ने कलाकारों को ट्राफी देकर सम्मानित दिया। पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता भी हुई। अभेय शंकर मिश्र एवम् कोकिला मित्र द्वारा लावनी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। भोपाल के कारवां ग्रुप द्वारा एक यहूदी की लड़की द्वारा समाज में संदेश दिया कि धार्मिक नफरतों को नकारते हुए इंसानियत को अपनाया जाए। इसके निर्देशक उबेद उल्लाह खान थे।
आज रंग जुलूस
महोत्सव की संयोजक अलका सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे यूथ हॉस्टल संजय प्लेस से रंग जुलूस निकलेगा, जिसमें सभी कलाकार अपनी वेश भूषा में होंगे जो नगर निगम परिसर में खत्म होगा। व्यवस्थाओं में वीना अग्रवाल,पारुल सिंह, अखिलेश पांडेय, आशीष लवानिया, वीरा सक्सेना, विजय कपूर, कुमुद पांडे, राजकमल जायसवाल, एस के बग्गा, ममता पचौरी, अविनाश गुप्ता, मिथलेश शाक्य, सोमा सिंह, बीना कौशिक, रचना कपूर आदि रहे। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।

Home / Agra / नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और राजनेताओं पर प्रहार, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो